Sunday , 8 March 2026
Breaking News

हत्या के प्रयास व ST/SC के प्रकरण में 2 मुल्जिम गिरफ्तार

दिनांक 12/04/2020 को समय 05:30 पीएम0 करीब ईलाका पुलिस थाना बाटोदा के ग्राम बाढ देहरी में जमीनी रंजिश व रास्ते को लेकर बैरवा समुदाय व माली समुदाय के दो परिवारों में हुये झगड़े में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे की मारपीट करने से बैरवा समुदाय के 9 व्यक्ति व माली समुदाय के 5 व्यक्ति घायल हुये। उक्त घटना के संबध में दोनो पक्षों द्वारा रिपोर्ट पेश कर पुलिस थाना बाटोदा पर परस्पर एफआईआर पंजीबद्ध करवायी। मजरूब छुट्टनलाल पुत्र गेंदालाल निवासी बाढ देहरी पुलिस थाना बाटोदा द्वारा पेश रिपोर्ट पर माली समुदाय के लोंगों के खिलाफ मुकदमा नम्बर 66/2020 धारा 143, 323, 341, 354, 379, 452, 504, 509 आईपीसी व 3-1(W)(1), 3-2(Va) SC/ST act में पंजीबद्ध किया गया।

2 accused arrested connection attempt murder ST SC act

प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी पार्थ शर्मा आरपीएस, वृत्ताधिकारी बामनवास द्वारा दौराने अनुसंधान उक्त प्रकरण में मजरूबान के गंभीर व जानलेवा चोंटे कारित होने के कारण प्रकरण में धारा 308 आईपीसी जोड़ी गयी। दिनांक 15/04/2020 को जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चैधरी के सुपरविजन एवं अति. पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व वृत्ताधिकारी बामनवास के निर्देशन में उक्त प्रकरण में वांछित मुलजिमान की तलाश हेतु प्रकाश चंद स.उ.नि., रामवीर सिंह एचसी. व हंसराज कानि., चालक शिवलाल की विशेष टीम गठित कर प्रकरण मे वांछित मुल्जिमान गोविन्दा पुत्र किशोर निवासी बाढ देहरी, पुलिस थाना बाटोदा व मोतीलाल पुत्र किशोर निवासी बाढ देहरी, पुलिस थाना बाटोदा को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिमान से अनुसंधान जारी है एवं प्रकरण हाजा के शेष मुल्जिमान की तलाश जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !