पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा आरोपियों की धरपकड़ हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत हिमांशु शर्मा अति. पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व कालूराम मीना आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी के सुपरविजन में थाना उदेई मोड़ पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के दो आरोपियों को पकड़ा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थानाधिकारी थाना उदेई मोड जगदीश भारद्वाज उ.नि. को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि थाना हाजा के मु.नं. 126/2020 धारा 323, 341, 324, 326, 307, 34 ता.हि. में वांछित आरोपी विकाश मीना निवासी सैनिक नगर गंगापुर सिटी व बबलू मीना निवासी मैनपुरा दोनों सांई बाबा मंदिर सैनिक नगर पर बैठे है। सचूना पर कार्यवाही करते हुऐ पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया