Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

छाण और भूरी पहाड़ी में वेयर हाउस निर्माण के लिये 2 करोड़ 80 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत

किसान को उसकी उपज का पूरा मूल्य मिले, इसके लिये जरूरी है कि उसे बेहद कम लागत पर भंडारण सुविधा मिले। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने इस बाबत निर्देश दिये हैं कि जिले की सभी ग्राम सेवा सहकारिता समितियों, क्रय विक्रय सहकारी समितियों, कृषि उपज मंडी समितियों और किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक तथा कृषि उपज के वेयर हाउस सिलोस निर्माण में मिलने वाली सरकारी सहायता, बैंक ऋण प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और सब्सिडी की पूरी जानकारी दें। इस बाबत कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, बैंक व अन्य ऐजेंसियों को इस बाबत अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है।

2 crore 80 lakh rupees approved for construction of ware house in Chhan and Bhuri hill
जिला कलेक्टर ने इस सम्बंध सोमवार शाम कलेक्ट्रेट में नाबार्ड तथा विभिन्न बैंकों के स्थानीय अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने बताया कि किसानों को भी इस बारे में जागरूक किया जाएगा कि वे अपने क्षेत्र में सहकारी समितियों के माध्यम से वेयरहाउस बनवायें या कुछ किसान मिलकर वेयरहाउस बनवायें। अभी हाल ही में जिला कलेक्टर व नाबार्ड सहायक महाप्रबंधक मक्खनलाल मीणा के प्रयासों से छाण और भूरी पहाड़ी ग्राम सेवा सहकारी समितियों को वेयर हाउस निर्माण निर्माण के लिये क्रमश: 80 लाख रूपये और 1 करोड़ 80 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। इस ऋण पर मात्र 1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लगेगा तथा 7 साल में पुनर्भुगतान करना होगा। इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
जिला कलेक्टर ने नाबार्ड व अन्य बैंक अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों को उसकी उपज की ग्रेडिंग व पैकेजिंग करने तथा लघु प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिये तकनीकि मदद दें, उनको प्रशिक्षित करवायें तथा इसके लिये ऋण आवेदन तैयार करवायें ताकि किसान को उपज का वाजिब मूल्य मिले, उसकी उपज खराब न हो।
बैठक में लीड बैंक मैनेजर के.एन. शर्मा, कृषि उप निदेशक पी. एल मीणा, जिला उद्योग केन्द्र के सुग्रीव मीणा, केन्द्रीय सहकारी बैंक के ईओ डाॅ. किशन लाल मीणा, जिला परिषद के आर.सी. मथुरिया, कृषि उपज मंडी सवाई माधोपुर के सचिव श्याम सुन्दर गुप्ता, बैंक ऑफ बडौदा की पुष्पा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !