बामनवास के पट्टी खुर्द में टेंट व्यवसायी की बंद दुकान में मिले 2 शव

बामनवास के पट्टी खुर्द में टेंट व्यवसायी की बंद दुकान में मिले 2 शव, टेंट व्यवसायी गिर्राज शर्मा और कर्मचारी विपिन मीणा के बताए जा रहे शव, बीती रात करीब 8 बजे तक ग्रामीणों ने देखा था दोनों मृतकों को, एक भक्ति जागरण में टेंट व्यवसायी में लगाया था टेंट, दुकान की कुंडी बाहर से लगे होने पर जताई जा रही हत्या की आशंका, प्रथम दृष्टया डबल मर्डर का लग रहा मामला, दुकान में कपड़े से ढके हुए मिले दोनों शव, सूचना मिलने पर एएसपी सुरेश कुमार खींची, एसएचओ बृजेश मीणा मय पुलिस जाप्ता पहुंचे मौके पर, बामनवास डीएसपी तेज कुमार पाठक भी पहुंच रहे है मौके पर, साक्ष्य जुटाने के लिए गंगापुर सिटी से मौके पर बुलवाई गई एफएसएल की टीम।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया