Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कुण्डेरा बस स्टैंड पर फायरिंग व आगजनी के 2 और आरोपी गिरफ्तार 

जिला पुलिस ने कुण्डेरा बस स्टैंड पर फायरिंग कर दहशत फैलाने एवं कार में आग लगा देने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने फिरोज उर्फ राणा और मगरुफ उर्फ चाचा को मुखबिर की सुचना पर ग्राम दोंदरी से गिरफ्तार किया है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार विजयराम उर्फ विजय मीना पुत्र रामलाल मीना निवासी विज्ञान नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 नवम्बर वह अपनी महिन्द्रा स्कोर्पियों कार आरजे 26 यूए 0101 को कुण्डेरा बस स्टैंड बजरिया पर टायर पिंचर निकलवाने गया था। वहां पर अचानक से कल्लू शूटर उर्फ धर्मेन्द्र, मगरुफ उर्फ मग्गा रेल्वे कॉलोनी, शाहरुख दोंदरी, सिराज लम्बू शेषा, फिरोज राणा और इमरान विवान व अन्य 4-5 व्यक्ति बाइक पर आए और आते ही बन्दूक से विजय मीना के उपर शाहरुख, फिरोज राणा और ईमरान विवान ने फायरिंग की तथा अन्य लोगों ने स्कोर्पियों कार मे आग लगा दी तथा इन्होने गाड़ी के अन्दर भी फायरिंग की। जिस पर थाना कोतवाली पर आईपीसी 3-2( ) एससी/एसटी एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

2 more accused of firing and arson arrested at Kundera bus stand in sawai madhopur

 

एसपी राजेश सिंह ने बताया की जिले में चलाये जा रहे वांछित अपराधी व बदमाशान के विरुद्ध धरपकड़ अभियान के तहत सुरेन्द्र दानोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कृष्णा सामरिया वृताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थाना कोतवाली सवाई माधोपुर पर दर्ज फायरिग एवं आगजनी के मामले में कुसुमलता मीना पुलिस निरीक्षक थाना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुकदमा हाजा में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमात में आरोपी फिरोज उर्फ राणा और मगरुफ उर्फ चाचा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी फिरोज उर्फ राणा मुमताज अली निवासी दोबड़ा कलां हाल निवासी रेल्वे कॉलोनी व मगरुफ उर्फ चाचा पुत्र अख्तयार निवासी खाट खुर्द हाल रेल्वे कॉलोनी को मुखबिर की सूचना पर दोंदरी से दस्तायब किया। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई संगीन मामले दर्ज है।

 

गठित पुलिस टीम में शामिल :- कृष्णा सामरिया वृत्ताधिकारी वृत्त मानटाउन, कुसुमलता मीना निरीक्षक थाना मानटाउन, गिर्राज प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक, महेन्द्र सिंह कांस्टेबल, शैतान सिंह कांस्टेबल शामिल रहें।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !