Thursday , 22 October 2026
Breaking News

जिला चिकित्सालय में 24 घंटे में 20 और गंगापुर उप जिला अस्पताल में 9 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहते हुए हर स्तर पर प्रयास कर रहे है। कलेक्टर द्वारा गाइडलाइन की पालना करवाने, संक्रमण का प्रसार रोकने एवं संक्रमित मरीजों को समुचित उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी मॉनिटरिंग कर पल पल का अपडेट लेने के साथ ही सतत निर्देश देकर निर्देशों की पालना भी करवाई जा रही है। जिला चिकित्सालय एवं उप जिला अस्पताल सहित अन्य चिकित्सालयों में स्वास्थ्य लाभ लेने वाले मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट रहे है। वहीं होम आइसोशल में रहकर उपचार प्राप्त करने वालों की रिकवरी रेट भी बढी है। सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर के प्रवक्ता डॉ. अंजनी मथुरिया ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे तक पिछले चौबीस घंटे की रिपोर्ट के अनुसार सामान्य चिकित्सालय से 20 मरीज स्वस्थ होकर घर लोटे है। इसी प्रकार जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों को भर्ती कर उपचार के लिए 148 बेड (148 बेड में से ऑक्सीजन के 141 एवं 7 सामान्य बेड) उपलब्ध है। इनमें से मंगलवार को 104 ऑक्सीजन बेड पर मरीज भर्ती है। जिला अस्पताल में मंगलवार को 44 बेड न्यू एडमिशन के लिए उपलब्ध थे। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए प्लांट के साथ ही समुचित मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता है।

20 patients in 24 hours in district hospital and 9 patients in Gangapur sub district hospital returned home after getting healthy

वहीं 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नए और मिलने से जिला अस्पताल में 91 कंसंट्रेटर उपलब्ध है। जिनसे मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता हो रही है। इसी प्रकार उप जिला चिकित्सालय गंगापुर में उपलब्ध 70 बेड में से 52 बेड पर मरीज भर्ती है। शेष 18 बेड न्यू एडमिशन के लिए उपलब्ध है। उप जिला चिकित्सालय गंगापुर में मंगलवार को 9 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर के लिए डिस्चार्ज किया गया। गंगापुर उप जिला चिकित्सालय में भी ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही सिलेंडर से मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के साथ ही 21 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध हैैं। सामान्य चिकित्सालय में मरीजों का हौंसला बढाने के लिए मनोचिकित्सक द्वारा भी भर्ती मरीजों की मनोवैज्ञानिक रूप से काउंसलिंग की जाती है। इसी प्रकार कलेक्टर के निर्देश पर चिकित्सा विभाग द्वारा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी कोविड के मरीजों को भर्ती कर उपचार की व्यवस्था शुरू किए जाने से जिला एवं उप जिला चिकित्सालयों में मरीजों का दबाव काफी कम हुआ है। सीएचसी स्तर पर भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, रेगुलेटर एवं सिलेंडरों की उपलब्धता की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !