शिवाड़ कस्बे में शिव मित्र मंडल एवं सर्व समाज के जन सहयोग से बड़े तालाब पर स्थित 21 पीपल माताओं का विवाह विधिविधान मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सभी पीपल माताओं के नाम अलग-अलग कृष्ण भगवान की पत्नियों के रूप में रखे गए प्रधान कुंड की बोली 175000 में सोनू कुशवाहा ने छोड़ी। तालाब क्षेत्र दिनभर पंडितों के मंत्रोच्चारण भजन कीर्तन से गुंजायमान रहा। वहीं सुबह 10 बजे श्रीकल्याण जी महाराज की बारात बड़े तालाब के लिए घोड़े बैंड बाजों के साथ रवाना हुई। रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा कल्याण महाराज व बारातियों को को ठंडा पानी पिलाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत करते नजर आए।
बरात कल्याणजी मंदिर से होकर गीता भवन नाथ, कुशवाहा मोहल्ला से होती हुई बड़े तालाब पर पहुंची जहां पर सभी बारातियों का वधु पक्ष द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात सभी पीपल माताओं के पहरावानी भात भरने की रस्म अदा की गई। 20 कुंडो में की अलग-अलग राशियों में सभी 20 जवानों के नाम छोड़ी। इस दौरान शिव मित्र मंडल पदाधिकारी द्वारा गणमान्य व्यक्तियों का साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात 2 बजे सभी पीपल माताओं का अलग-अलग जजमान और पंडितों द्वारा विधि-विधान मंत्रोच्चारण के साथ फेरे की रस्म अदा की गई। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं पुरुष, माताओं के संकीर्तन भजन के साथ परिक्रमा करते नजर आए। भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
गायत्री जयन्ती एवं गंगा दशहरा मनाया
गायत्री शक्तिपीठ सवाई माधोपुर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन मे गायत्री परिवार की ओर से गायत्री जयन्ती एवं गंगा दशहरा का पर्व समूह साधना और विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ मनाया। इस अवसर पर 29 मई को अखण्ड जप, गायत्री महामंत्र ओर महामृत्युंजय महामंत्र का जाप किया गया। सांय: काल अम्बेडकर सर्किल, हम्मीर सर्किल व महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्री बाई फुले सर्किल पर दीपक प्रज्वलित किये गए। इसी प्रकार 30 मई को प्रातः 9 बजे 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ मे पवित्रीकरण व स्वस्तिवाचन के साथ विश्व गायत्री परिवारके संस्थापक युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, आदिशक्ति माँ गायत्री एवम शक्ति स्वरुपा माता भगवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया ओर गायत्री महामंत्र ओर महामृत्युजय मंत्र की आहुतिया यज्ञ भगवान को समर्पित की गई। साथ ही सभी प्रकार के संस्कार नि: शुल्क करवाये गए।
गायत्री पर्व पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरि मोहन शर्मा ने कहा कि गंगा और गायत्री भगवान की दो विभुतियां है। पतित पावनी गंगा में स्नान करने से तन शुद्ध होता है और गायत्री के नित्य पयपान करने से मन पवित्र होता है। गायत्री मंत्र दुनिया का साबसे शक्तिशाली मंत्र है जिसके जाप से जीवन की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। गायत्री मंत्र के जाप से व्यक्ति को हर क्षेत्र मे सफलता मिल सकती है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से मुख्य ट्रस्टी मनमोहन गोयल, व्याख्याता राजेन्द्र शर्मा, घनश्याम गुप्ता, तहसीलदार विष्णु माथुर, सुरेशचन्द गर्ग, देव संस्कृति विश्वविद्यालय का योग विशेषज्ञ रुद्रदीप गौतम, दिलीप कुमार चोरसियां, इन्द्रा शर्मा, कृष्णा शर्मा, कोशल्या कुमावत, शंभुदयाल परिव्राजक, चिरंजीलाल, ओमप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।
अब सवाई माधोपुर में भी कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल।
AL Bayan Public School Sawai Madhopur
(A Franchisee Of ABPS, KOTA)
Admission Open 2023-2024
PLAYGROUP । NURSERY । LKG । UKG
Add – Behind Aakashwani, Masjid Gali, Sawai Madhopur
For More Information – 7340375065 । 9530208000