Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

सवाई माधोपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के सवाई माधोपुर आगमन पर भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक मे राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

 

Review meeting regarding BJP membership campaign concluded in sawai madhopur

 

 

 

साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, प्रदेश महामंत्री और खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल, पूर्व सांसद जसकौर मीना, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, जिला संगठन प्रभारी प्रणवेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, सदस्यता अभियान जिला प्रभारी राजेन्द्र पराणा, जिला संयोजक दीनदयाल अग्रवाल उपस्थित रहे। सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल ने कार्यकर्ताओ से सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में अधिक गति से जुटकर सदस्य बनाने का आग्रह किया।

 

 

 

 

प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने संगठन की मजबूती के लिए उपस्थित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया और सदस्यता अभियान में जिले को प्रथम स्थान पर लाने के लिए चारो विधानसभा में सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने का निवेदन किया। बैठक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओ के लिए राष्ट्र सर्वाेपरि है, कार्यकर्ताओ के लिए राष्ट्र पार्टी से भी बड़ा है, भाजपा किसी भी एक जाति और एक परिवार की पार्टी नहीं है अपितु सभी जाति के नेता भाजपा में बड़े स्तर पर कार्य कर रहे है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि विपक्षी कहते है कि हमारी पार्टी मुसलमान विरोधी है लेकिन उदाहरण के लिए कार्यकर्ताओ को बताते हुए हमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि रामपुर में 60 प्रतिशत मुसलमान है फिर भी दो बार भाजपा के वहां सांसद हमने बनाए है, आजमगढ़ में मुस्लिम संख्या ज्यादा है फिर भी वहा दो बार भाजपा के सांसद बने है, हमारी पार्टी कार्यकर्ताओ की पार्टी है अगर चुने हुए प्रतिनिधि ईमानदारी के साथ परिश्रम के साथ जनता की सेवा करे तो हमें दुनिया की कोई सी भी ताकत हमे सत्ता में बने रहने से नहीं रोकती और जनप्रतिनिधियों की जनता के प्रति सेवा का भाव ही हमें आज ऊंचाइयों के छोर पर लाया है।

 

 

ये सब हमारे कार्यकर्ताओ की मेहनत का परिणाम है। सदस्यता अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी ने 2 सितम्बर को इस अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत की थी। मात्र 24 दिन मे ही हमने 6 करोड़ से सदस्य पार्टी से जोड़े हैं। हमारा लक्ष्य है कि 23 लाख लोग राजस्थान से पार्टी के सदस्य बने और अगले 15 दिन में पार्टी कार्यकर्ताओं को रोज सक्रिय रखकर इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Won trust by showing a piece of real gold in dausa Police News vikalp times

असली सोने का टुकड़ा दिखाकर जीता भरोसा, फिर 15 लाख की ठ_गी, 3 आरोपी गिरफ्तार

दौसा: Dausa जिले की सिकंदरा थाना पुलिस (Sikandra Thana Police Dausa) ने असली सोना (Gold) …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !