फास्ट फॉरवर्ड इंडिया के द्वारा सूरवाल में गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

संस्था के योगेश मित्तल ने बताया शिविर का उद्घाटन एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ द्वारा किया गया। शिविर में हेमलता, अनुपमा, स्वाति महिलाओं सहित 21 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में प्रवीण, दीपक, मगरूब, बबलू, शुभम, रजत, नितेश, चारुल, लोकेश का सहयोग रहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया