Saturday , 7 March 2026
Breaking News

त्रिनेत्र गजानन गणेश के दरबार में लगाया 2101 मोदक का भोग

रणतभंवर गणेश परिवार (समस्त भारत) के तत्वावधान में गुरुवार को बंसी मैरिज गार्डन में त्रिनेत्र गजानन गणेश का दरबार लगाकर फूल बंगला झांकी सजाई गई। 2101 मोदक का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश परिवार के अशोक खुंटेटा ने बताया कि हर महीने होने वाली इस भजन संध्या एवं रात्रि जागरण में शामिल होने देश के कोने कोने से गणेश भक्त आये, जिन्होंने रात भर त्रिनेत्र गणेश की महिमा का बखान किया और गणेश की कृपा का अमृत पान किया। भक्तों ने भावपूर्ण नृत्य से त्रिनेत्र गणेश को रिझाया एवम अपने व देश के लिए गजानन से खुशियां मांगी। भजन संध्या से पहले बाहर से आने वाले सभी गणेश भक्तों ने त्रिनेत्र गणपति के मंदिर में जाकर ढोक लगाई एवं त्रिनेत्र गणेश की महिमा में 140 भजनों की पुस्तिका भजन गंगा भाग-3 का गजानन को समर्पण किया गया।

 

2101 modaks offered in the court of Trinetra Gajanan Ganesh

 

भजन संध्या के दौरान कुलदीप अहीर ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, मेघा सूर्यवंशी ने गोरी का लाल, करता कमाल, भक्तों की हर पल करता संभाल, राजेंद्र अग्रवाल ने गणपति जब मेरे साथ है मुझको डरने की क्या बात है, टीना भारती ने गौरी के लाडले, महिमा तेरी महान, रीना भारती ने तेरी पूजा प्रथम हमेश जी, मेरे हृदय करो प्रवेश जी, अनिल बावरा ने जो कोई भी रणथंबोर जाएगा, त्रिनेत्र गणपति का वह प्यार पाएगा, कोमल अग्रवाल ने प्यारा गणपति जी, पधारो म्हारे आंगणे, कमलेश जयसवाल ने मिलता नहीं जो तेरा द्वारा, तो कैसे होता गुजारा हमारा, गौतम शर्मा ने इतनी कृपा ना करना, कि मैं तुमको भूल जाऊं, रितिका अग्रवाल ने गणपति तेरे हवाले तन मन, रानू रणथंबोर ने प्रणाम गणपति तेरी मेहर को प्रणाम, अशोक खुटेटा ने तेरे भक्तों को नमन करूं, जो रिझाते तुझे भावो से, सौरभ पारीक ने गणपति मेरी बाह पकड़ लो, वरना मैं गिर जाऊंगा, संजय सुमन ने आसरो किल्ले वाड़ा, मने थारो, मुकेश प्रजापति ने मंगल करता तो मंगल करेगा, ज्योति गौतम ने भक्ति तो रंग लाएगी भक्ति तू करके देख, गुनगुन अग्रवाल ने सुनते हैं गणपति देवा, सुनते रहेंगे, वर्षा कश्यप ने गौरी के लाला, आई लव यू, कुनिका अग्रवाल ने प्रथम पूज्य प्रभु आप ही कहाते हो, रेखा राजस्थानी ने गजानन तेरे भरोसे मेरा परिवार है, पूजा सैनी ने गणपति तेरी कृपा मैं, हर पल पाता रहूं आदि भन प्रस्तुत किये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !