Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कीड़े लगा 22 किलो मिल्क केक और 30 किलो अवधिपार रसगुल्ले करवाये नष्ट

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को चिकित्सा विभाग व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यवाही की गयी। कार्यवाही में प्रशिक्षु आरपीएस मनीषा मीना, उनकी टीम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना व खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश पूर्वीया मौजूद रहे। इस दौरान राहुल मावा भंडार में अवधिपार 30 किलो रसगुल्ले व अवधिपार कीड़े लगा हुआ 22 किलो मिल्क केक मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

 

22 kg milk cake and 30 kg expired rasgullas were destroyed by insects in sawai madhopur

 

साथ ही बालाजी मावा भंडार से घी का सेम्पल, विजय मावा से मावा, गणेश दूध डेयरी से घी, जैन ट्रेडर्स से मावा व पनीर के सेम्पल लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है। ताकि जिलेवासियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। त्योहारों और आने वाले शादियों के सीजन को देखते हुए ये अभियान जारी रहेगा और मिलावटखोरों पर विभाग की नजर रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !