Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिला चिकित्सालय में 24 घंटे में 22 और गंगापुर उप जिला अस्पताल में 9 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी अलर्ट मोड़ पर रहते हुए हर स्तर पर प्रयास कर रहे है। कलेक्टर द्वारा गाइडलाइन की पालना करवाने, संक्रमण का प्रसार रोकने और संक्रमित मरीजों को समुचित उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी मॉनिटरिंग कर पल पल का अपडेट लेने के साथ ही सतत निर्देश देकर निर्देशों की पालना भी करवाई जा रही है। जिला चिकित्सालय और उप जिला अस्पताल सहित अन्य चिकित्सालयों में स्वास्थ्य लाभ लेने वाले मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट रहे है। वहीं होम आइसोशल में रहकर उपचार प्राप्त करने वालों की रिकवरी रेट भी बढी है। सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर के प्रवक्ता डॉ. अंजनी मथुरिया ने बताया कि आज बुधवार को दोपहर दो बजे तक पिछले चौबीस घंटे की रिपोर्ट के अनुसार सामान्य चिकित्सालय से 22 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। इसी प्रकार जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों को भर्ती कर उपचार के लिए 148 बेड़ उपलब्ध है। इनमें से मंगलवार को 89 ऑक्सीजन बेड़ पर मरीज भर्ती है। जिला अस्पताल में बुधवार को 59 बेड़ न्यू एडमिशन के लिए उपलब्ध थे। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए प्लांट के साथ ही समुचित मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता है। वहीं जिला अस्पताल में 91 कंसंट्रेटर भी उपलब्ध है। जिनसे मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता हो रही है। इसी प्रकार उप जिला चिकित्सालय गंगापुर के पीएमओ डॉ. दिनेश गुप्ता के अनुसार बुधवार को उप जिला अस्पताल में उपलब्ध 70 बेड़ में से 46 बेड पर मरीज भर्ती है। शेष 24 बेड़ न्यू एडमिशन के लिए उपलब्ध है।

22 patients in 24 hours in district hospital and 9 patients in Gangapur sub district hospital returned home after getting healthy

 

उप जिला चिकित्सालय गंगापुर में बुधवार को 9 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर के लिए डिस्चार्ज किया गया। गंगापुर उप जिला चिकित्सालय में भी ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही सिलेंडर से मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के साथ ही 21 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध हैैं। इसी प्रकार कलेक्टर के निर्देश पर चिकित्सा विभाग द्वारा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी कोविड़ के मरीजों को भर्ती कर उपचार की व्यवस्था शुरू किए जाने से जिला और उप जिला चिकित्सालयों में मरीजों का दबाव काफी कम हुआ है। सीएचसी स्तर पर भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, रेगुलेटर एवं सिलेंडरों की उपलब्धता की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !