Sunday , 7 June 2026
Breaking News

23 वर्षीय पॉलिटेक्निक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

राजस्थान में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय की सीमेंट फैक्ट्री कॉलोनी में आज एक 23 वर्षीय युवक अक्षय जांगिड़ ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। घर पहुंचने पर मां द्वारा शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे कॉलोनी के लोगों ने शव को उतार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक अक्षय कुमार जांगिड़ अपने मां-बाप की इकलौती संतान है। सीकर में रहकर पोलोटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिनों से घर पर आया हुआ था।

23-year-old polytechnic student commits suicide by hanging

पिता खाती का काम कर चलाते हैं परिवार:-
युवक के पिता खाती का काम कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। घटना के वक्त पिता काम पर गए हुए थे और मां पड़ोस में गई थी। युवक अक्षय घर पर अकेला था। मां जब पड़ोस से आई और दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। मां ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। मौके पर पहुंचे कॉलोनी के लोगों ने जैसे-तैसे दरवाजे को खोला तो युवक गले में फंदा लगा लिया। युवक पंखे से लटका मिला।

खुदकुशी के समय घर में युवक था अकेला:-
युवक को लोगों ने पंखें से उतार कर जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में मातम छाया हुआ है। मोहल्ले की महिलाएं मृतक की मां को ढांढस बंधवा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !