जयपुर: राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 IAS और 9 IPS अधिकारियों के तबादले किए। इस बदलाव में कई अहम विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आलोक गुप्ता को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष पद से हटाकर यूडीएच विभाग का एसीएस और हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा को अजमेर स्थित रेवेन्यू बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सीएम के एसीएस अखिल अरोड़ा से जलदाय विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। दूसरी ओर अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय विभाग से खान एवं पेट्रोलियम विभाग का एसीएस बनाया गया है, जबकि श्रेया गुहा को ग्रामीण विकास विभाग से हटाकर एचएसीएम रीपा महानिदेशक और आरएफसी एमडी की जिम्मेदारी दी गई है। एसीएस प्रवीण गुप्ता को पीडब्ल्यूडी के साथ युवा एवं खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं राजेश यादव को स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग का सचिव और हेमंत गेरा को जलदाय विभाग का सचिव बनाया गया है।
नीरज के पवन को खेल विभाग से हटाकर इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं लंबे समय से एपीओ चल रहे पीसी किशन को श्रम एवं कारखाना विभाग और स्वास्थ्य सेवाओं में सचिव पद पर पोस्टिंग दी गई है। ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए आरती डोगरा को तीनों डिस्कॉम की अध्यक्षता के साथ ऊर्जा विभाग सचिव और राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की कमान सौंपी गई है।
जयपुर में भी बदलाव करते हुए वी. सरवन कुमार को नया संभागीय आयुक्त बनाया गया है, जबकि पूनम को महिला एवं बाल विकास विभाग में भेजा गया है। इसके अलावा भवानी सिंह देथा को परिवहन विभाग और रोडवेज की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. समित शर्मा को सहकारिता रजिस्ट्रार बनाया गया है, जबकि कृष्ण कुणाल को शिक्षा विभाग से ग्रामीण विकास विभाग में भेजा गया है।
पर्यटन क्षेत्र में शुचि त्यागी को बड़ा दायित्व देते हुए पर्यटन, कला, संस्कृति, पुरातत्व, आरटीडीसी और आमेर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यहाँ देखें IAS तबादला सूची
25 IAS and 9 IPS officers transferred in Rajasthan
9 आईपीएस अफसरों के किए गए तबादले:
इसी प्रकार पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। खास बात यह है कि 13 मार्च को किए गए 5 आईपीएस तबादले रद्द कर दिए गए, जबकि 7 अधिकारियों के ट्रांसफर महज 6 दिन के भीतर ही दोबारा कर दिए गए। इस फेरबदल में 5 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। चूनाराम जाट को कमांडेंट 5वीं बटालियन आरएसी से एसपी बाड़मेर बनाया गया है।
संजीव नैन को एसपी जयपुर ग्रामीण से डीसीपी क्राइम, पुलिस कमिश्नरेट जयपुर और योगेश गोयल को एसपी एसीबी से डीसीपी ट्रैफिक, पुलिस कमिश्नरेट जयपुर के पद पर लगाया गया है। सवाई माधोपुर के एसपी अनिल कुमार का तबादला कर उन्हें कमांडेंट 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर भेजा गया है। वहीं डीसीपी क्राइम हनुमान प्रसाद मीणा को एसपी जयपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है।
कविंद्र सिंह सागर को एसपी पुलिस मुख्यालय (सिविल राइट्स) से एसपी झुंझुनू, पीयूष दीक्षित को एसपी करौली से एसपी एसीबी जयपुरऔर ज्येष्ठा मैत्रेयी को बांसवाड़ा से सवाई माधोपुर का नया एसपी बनाया गया है। इसके अलावा निश्चय प्रसाद एम को डीसीपी ट्रैफिक जयपुर से एसपी चूरू के पद पर नियुक्त किया गया है। इस बड़े फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
यहाँ देखें IPS तबादला सूची
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
