Thursday , 5 November 2026
Breaking News

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 IAS और 9 IPS अफसरों के तबादले

जयपुर: राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 IAS और 9 IPS अधिकारियों के तबादले किए। इस बदलाव में कई अहम विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आलोक गुप्ता को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष पद से हटाकर यूडीएच विभाग का एसीएस और हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा को अजमेर स्थित रेवेन्यू बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

25 IAS and 9 IPS officers transferred in Rajasthan

सीएम के एसीएस अखिल अरोड़ा से जलदाय विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। दूसरी ओर अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय विभाग से खान एवं पेट्रोलियम विभाग का एसीएस बनाया गया है, जबकि श्रेया गुहा को ग्रामीण विकास विभाग से हटाकर एचएसीएम रीपा महानिदेशक और आरएफसी एमडी की जिम्मेदारी दी गई है। एसीएस प्रवीण गुप्ता को पीडब्ल्यूडी के साथ युवा एवं खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं राजेश यादव को स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग का सचिव और हेमंत गेरा को जलदाय विभाग का सचिव बनाया गया है।

नीरज के पवन को खेल विभाग से हटाकर इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं लंबे समय से एपीओ चल रहे पीसी किशन को श्रम एवं कारखाना विभाग और स्वास्थ्य सेवाओं में सचिव पद पर पोस्टिंग दी गई है। ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए आरती डोगरा को तीनों डिस्कॉम की अध्यक्षता के साथ ऊर्जा विभाग सचिव और राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की कमान सौंपी गई है।

जयपुर में भी बदलाव करते हुए वी. सरवन कुमार को नया संभागीय आयुक्त बनाया गया है, जबकि पूनम को महिला एवं बाल विकास विभाग में भेजा गया है। इसके अलावा भवानी सिंह देथा को परिवहन विभाग और रोडवेज की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. समित शर्मा को सहकारिता रजिस्ट्रार बनाया गया है, जबकि कृष्ण कुणाल को शिक्षा विभाग से ग्रामीण विकास विभाग में भेजा गया है।

पर्यटन क्षेत्र में शुचि त्यागी को बड़ा दायित्व देते हुए पर्यटन, कला, संस्कृति, पुरातत्व, आरटीडीसी और आमेर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यहाँ देखें IAS तबादला सूची

25 IAS and 9 IPS officers transferred in Rajasthan

9 आईपीएस अफसरों के किए गए तबादले:

इसी प्रकार पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। खास बात यह है कि 13 मार्च को किए गए 5 आईपीएस तबादले रद्द कर दिए गए, जबकि 7 अधिकारियों के ट्रांसफर महज 6 दिन के भीतर ही दोबारा कर दिए गए। इस फेरबदल में 5 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। चूनाराम जाट को कमांडेंट 5वीं बटालियन आरएसी से एसपी बाड़मेर बनाया गया है।

संजीव नैन को एसपी जयपुर ग्रामीण से डीसीपी क्राइम, पुलिस कमिश्नरेट जयपुर और योगेश गोयल को एसपी एसीबी से डीसीपी ट्रैफिक, पुलिस कमिश्नरेट जयपुर के पद पर लगाया गया है। सवाई माधोपुर के एसपी अनिल कुमार का तबादला कर उन्हें कमांडेंट 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर भेजा गया है। वहीं डीसीपी क्राइम हनुमान प्रसाद मीणा को एसपी जयपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है।

कविंद्र सिंह सागर को एसपी पुलिस मुख्यालय (सिविल राइट्स) से एसपी झुंझुनू, पीयूष दीक्षित को एसपी करौली से एसपी एसीबी जयपुरऔर ज्येष्ठा मैत्रेयी को बांसवाड़ा से सवाई माधोपुर का नया एसपी बनाया गया है। इसके अलावा निश्चय प्रसाद एम को डीसीपी ट्रैफिक जयपुर से एसपी चूरू के पद पर नियुक्त किया गया है। इस बड़े फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यहाँ देखें IPS तबादला सूची

25 IAS and 9 IPS officers transferred in Rajasthan

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !