Saturday , 19 September 2026
Breaking News

रिकॉर्ड लो पर गिरा भारतीय रुपया, आम आदमी पर बढ़ सकता है महंगाई का असर

नई दिल्ली: भारतीय रुपया लगातार दबाव में है और 19 मार्च 2026 को पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93 के पार फिसल गया। दिन के कारोबार में रुपया 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 0.65% की गिरावट है। इससे एक दिन पहले ही यह 92.63 के स्तर पर बंद हुआ था। मार्च में अब तक रुपया करीब 2% कमजोर हो चुका है। रुपए में इस गिरावट की बड़ी वजह मिडिल ईस्ट (Middle East Conflict) में बढ़ता तनाव है।

Indian rupee falls to record low, inflation may affect common man

ईरान (Iran) पर ह*मलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया। ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जिससे भारत (India) जैसे बड़े तेल आयातक देश पर सीधा असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, तेल की कीमतों में हर 10 डॉलर की बढ़ोतरी से देश में महंगाई करीब 0.5% तक बढ़ सकती है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और रोजमर्रा के कई सामान महंगे होने की आशंका है। दूसरी ओर विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी रुपए पर दबाव बढ़ाया है।

मार्च 2026 में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार से 8 अरब डॉलर से ज्यादा की निकासी की है, जो पिछले एक साल से ज्यादा समय में सबसे बड़ी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें ऊंचे स्तर पर बनाए रखने से डॉलर मजबूत बना हुआ है, जिससे उभरते बाजारों की मुद्राओं पर दबाव बढ़ रहा है। हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत की मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था कुछ हद तक इस दबाव को संतुलित कर सकती है।

रुपए की कमजोरी का सीधा असर आयात पर पड़ेगा। तेल, सोना और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सामान महंगे हो सकते हैं। इससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ने की संभावना है और व्यापार घाटा भी बढ़ सकता है। अगर वैश्विक तनाव और तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं, तो आने वाले समय में रुपए पर दबाव और बढ़ सकता है, जिससे महंगाई भी तेज हो सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Built a robot at 12, an AI company at 16! Pays his father a salary of 2 lakh Raul John Aju Kerala Vikalp Times

12 साल में बनाया रोबोट, 16 में AI कंपनी! पिता को देता है 2 लाख रुपए सैलरी

केरल: महज 16 साल की उम्र में AI कंपनी शुरू करने वाले राउल जॉन अजू …

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Nagar Nikay Chunav pali marwar junction abrar khan mev Vikalp Times

कल मनाया जीत का जश्न, आज थम गईं सांसें! हार्ट अ_टैक से निर्दलीय पार्षद की मौ_त

पाली: मारवाड़ जंक्शन (Marwar Junction) नगर पालिका चुनाव (Nagar Palika Chunav) के नतीजे आने के …

Former Minister Ashok Chandnas mother Sohni Devi passes away Bundi Vikalp Times

अशोक चांदना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता सोहनी देवी का निधन

बूंदी: हिंडोली (Hindoli) विधायक और राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) …

BJP wiped out in Vasundhara Raje's stronghold Congress scores a massive victory in Jhalawar Nagar Nikay Chunav Vikalp Times

वसुंधरा राजे के गढ़ में BJP का सफाया! झालावाड़ में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

झालावाड़: राजस्थान (Rajasthan) स्थानीय निकाय चुनाव 2026 (Nagar Nikay Chunav) के नतीजों में कांग्रेस (Congress) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !