Tuesday , 4 August 2026
Breaking News

तानाशाही के आरोपों में घिरे कलेक्टर, पत्रकारों का फूटा गुस्सा, निलंबन की मांग

सिरोही: जैसलमेर जिला कलेक्टर की कार्यशैली को लेकर विवाद गहरा गया है। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) ने प्रभारी मंत्री केके बिश्नोई को ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर पर मनमानी और लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन के आरोप लगाए हैं। संगठन के प्रभारी सचिव विक्रमसिंह करणोत ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ के साथ एकतरफा कार्रवाई की गई।

 

journalists express anger over the Collector jaisalmer, demand suspension

 

राठौड़ पिछले 22 वर्षों से वैध अनुमति के साथ “स्वाद रेस्टोरेंट” चला रहे थे, लेकिन नवंबर 2025 में बिना लिखित आदेश के रेस्टोरेंट खाली करने के निर्देश दिए गए। ज्ञापन में कहा गया कि कोर्ट से स्थगन आदेश मिलने के बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी। 23 दिसंबर को गैस (LPG Gas Cylinder) सिलेंडर जब्त कर किचन सील किया गया और लाइसेंस नवीनीकरण भी रोक दिया गया। मामला 17 मार्च को और गंभीर हो गया, जब आरोप है कि पुलिस बल की मौजूदगी में JCB मशीनों से रेस्टोरेंट को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे करीब सवा करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

 

 

 

पत्रकार संगठन ने इसे एक निर्भीक पत्रकार की आवाज दबाने की कोशिश बताते हुए कलेक्टर के निलंबन की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, कार्रवाई पर रोक और पीड़ित को मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई है।इस मुद्दे पर प्रदेशभर में पत्रकारों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और आं*दोलन की चेतावनी दी गई है। अब यह मामला सरकार के लिए बड़ी परीक्षा बनता जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Women Pension scheme AI Police Jodhpur News 30 july 26 Vikalp Times

AI फोटो बनाकर महिला से 5.75 लाख की ठ_गी, दूसरी ओर पेंशन स्कीम के नाम पर 15 लाख की ठ_गी

जोधपुर: Jodhpur शहर में साइबर ठ_गी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले …

Jeweller Mantown Police Sawai Madhopur Jaipur 30 July 26 Vikalp Times

कर्ज से परेशान युवक बना ज्वेलर लू_ट का मास्टरमाइंड, जयपुर से गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Thana Police Sawai Madhopur) ने …

bed being swapped for VIP visit patient new medical college hospital kota Vikalp Times

VIP विजिट के लिए बेड बदलने का आरोप, मरीज की मौ_त के बाद कोटा अस्पताल में मचा बवाल

कोटा: न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (New Medical College Hospital, Kota) के मेडिकल आईसीयू (ICU) में …

Hariyalo Rajasthan Campaign Saplings distributed to students at Sherpur School Sawai Madhopur Vikalp Times

हरियालो राजस्थान अभियान: शेरपुर विद्यालय में विद्यार्थियों को बांटे गए पौधे

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) के “हरियालो राजस्थान” (Hariyalo Rajasthan) अभियान के तहत …

Now, get your LPG cylinder delivered in just 4 hours instead of 4-5 days Vikalp Times

अब 4-5 दिन नहीं, सिर्फ 4 घंटे में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर, ऐसे करें एक्सप्रेस बुकिंग

नई दिल्ली: अगर आपके घर में भी एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) का इस्तेमाल होता है, …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !