Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर जिले का मनाया 261वां स्थापना दिवस

शोभायात्रा में जन-जन की रही भागीदारी

रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश भगवान की महाआरती से सवाई माधोसिंह प्रथम द्वारा स्थापित सवाई माधोपुर शहर के 261वें स्थापना दिवस का शुभारम्भ जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला, जिला प्रमुख सुदामा मीना, उप वन संरक्षक सामाजिक वानिकी श्रवण कुमार रेड्डी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, एसडीएम अनिल कुमार चौधरी, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने किया। उन्होंने प्रथम पूज्य त्रिनेत्र गणेश की महाआरती से जिले एवं राजस्थान के नागरिकों की खुशहाली की कामना की।

 

 

261st foundation day of Sawai Madhopur district was celebrated

 

 

 

 

फोटो प्रदर्शनी में दर्शाया वन्यजीव, ऐतिहासिक – धार्मिक वैभव:-

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में वन विभाग द्वारा लगाई गई दो दिवसीय वन्यजीव, धार्मिक एवं पर्यटन फोटो प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिला कलेक्टर ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर करौली जिले के छायाकार अनिल शर्मा द्वारा प्रदर्शनी में प्रदर्शित सवाई माधोपुर के ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन, वन्यजीवों एवं प्राकृतिक संसाधनों के फोटो की सराहना भी की। इस अवसर पर राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ओडोटोरियम में बाघिन मछली पर आधारित डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन भी अतिथियों सहित देशी-विदेशी पर्यटकों एवं बच्चों के समक्ष किया गया।

 

माधोसिंह की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित:-

 

सवाई माधोपुर के संस्थापक सवाई माधोसिंह प्रथम की नगर परिषद परिसर स्थित प्रतिमा पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला प्रमुख, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने सभी सवाई माधोपुर वासियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा दो दिवसीय उत्सव को बुजुर्गो, युवाओं के लिए यादगार, मनोरंजक एवं आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, योग, भक्ति संगीत, रन फोर सवाई माधोपुर, फुटबॉल मैत्री मैच जैसे कई कार्यक्रमों का संयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मंच संचालन डॉ. आरती रानी भदौरिया ने किया। नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना ने कार्यक्रम में पधारे सभी को आभार व्यक्त किया।

 

शोभा यात्रा में लोक कलाकरों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन, उमड़ी भीड:-

सवाई माधोपुर महोउत्सव के दौरान शोभा यात्रा को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भैरू दरवाजे से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा भैरू दरवाजे से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार होते हुए राजबाग मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुई।

 

त्रिनेत्र गणेश तथा बाघों की नगरी के नाम से मशहूर सवाई माधोपुर शहर की रंग बिरंगी संस्कृति को दर्शाते हुए लोक कलाकारों द्वारा शोभा यात्रा में कलश यात्रा, स्कूली बच्चों द्वारा बैण्डवादन, कच्ची घोड़ी, छबड़ा बारां के सहरिया जनजाति के बहरूपीया नृत्य, कालबेलिया ने शहर के बाजार से गुजरते हुए लोगों का मनमोह लिया। शोभा यात्रा में कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।

इस दौरान नामदेव सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल, सेन्ट नामदेव इंग्लिश स्कूल, प्रेरणा पब्ल्कि स्कूल, सरस्वती उ.मा. विद्यालय, प्रेरणा इंग्लिश स्कूल, भारत विद्यापीठ उ.मा.विद्यालय, श्री कृष्णा सी.सै.स्कूल, सोफिया उ.मा.विद्यालय, एस.के.बी. इंग्लिश स्कूल, रणथम्भौर सी.सै. स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के करीब 2100 छात्र-छात्राओं ने शोभायात्रा में भाग लिया।

 

पुष्प वर्षा से शोभा यात्रा का किया स्वागत:-

वस्त्र व्यापार मण्डलों, महिला मोर्चा सहित व्यापारिक संगठनों एवं आमजन द्वारा विभिन्न चौराहों एवं छतों से पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !