Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव – 2024 सफल एवं निष्पक्ष मतगणना के लिए तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

जयपुर:- लोकसभा चुनाव के तहत मंगलवार, 04 जून, 2024 को सुबह 8 बजे से जेएलएन मार्ग स्थित कॉमर्स कॉलेज में जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं राजस्थान कॉलेज में जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने बताया कि मतगणना की आवश्यक व्यवस्थाएं एवं इंतजाम सुनिश्चित कर लिए गए हैं।
जयपुर जिले के जयपुर निर्वाचन क्षेत्र एवं जयपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के लिए 218 टेबल पर 312 राउंड में 4 हजार 213 ईवीएम से एवं 97 टेबल पर डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस से मतगणना होगी।  उन्होंने बताया कि कॉमर्स कॉलेज में जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 106 टेबल पर 161 राउंड में 2 हजार 128 ईवीएम से एवं 50 टेबल पर डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस से मतगणना होगी। तो वहीं, राजस्थान कॉलेज में जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 112 टेबल पर 151 राउंड में 2 हजार 85 ईवीएम से एवं 47 टेबल पर डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस से मतगणना होगी।
Preparations finalized for successful and fair counting of Lok Sabha elections - 2024 in rajasthan
कॉमर्स कॉलेज में जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना की यह रहेगी व्यवस्था:-
जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में समाहित झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉमर्स कॉलेज के प्रथम कॉन्फ्रेंस हॉल में 20 टेबल पर 22 राउंड में 435 ईवीएम से मतगणना होगी। फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के लिए के सेमीनार हॉल में 12 टेबल पर 22 राउंड में 257 ईवीएम से मतगणना होगी। कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के लिए कमरा नंबर 38 में 12 टेबल पर 19 राउंड में 226 ईवीएम से मतगणना होगी। आमेर विधानसभा क्षेत्र के लिए द्वितीय कॉन्फ्रेंस हॉल में 14 टेबल पर 20 राउंड में 280 ईवीएम से मतगणना होगी।
तो वहीं, विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कमरा नंबर 43 में 12 टेबल पर 19 राउंड में 226 ईवीएम से मतगणना होगी, जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए कमरा नंबर 49 में 12 टेबल पर 20 राउंड में 239 ईवीएम से मतगणना होगी, शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कमरा नंबर 16 में 12 टेबल पर 18 राउंड में 216 ईवीएम से मतगणना होगी, बानसूर विधानसभा क्षेत्र के लिए कमरा नंबर 5 में 12 टेबल पर 11 राउंड में 249 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं, कॉमर्स कॉलेज के लाइब्रेरी हॉल में 50 टेबिल पर जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के डाकमत पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट की गणना होगी
राजस्थान कॉलेज में जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना की यह रहेगी व्यवस्था:-
जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में समाहित बगरू विधानसभा क्षेत्र के लिए राजस्थान कॉलेज के प्रथम कॉन्फ्रेंस हॉल में 18 टेबल पर 20 राउंड में 351 ईवीएम से मतगणना होगी, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के लिए कमरा नंबर 34 में 12 टेबल पर 15 राउंड में 170 ईवीएम से मतगणना होगी, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के लिए द्वितीय कॉन्फ्रेंस हॉल में 18 टेबल पर 19 राउंड में 341 ईवीएम से मतगणना होगी, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कमरा नंबर 40 में 12 टेबल पर 21 राउंड में 249 ईवीएम से मतगणना होगी।
सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के लिए कमरा नंबर 46 में 12 टेबल पर 19 राउंड में 221 ईवीएम से मतगणना होगी, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 48 में 12 टेबल पर 16 राउंड में 187 ईवीएम से मतगणना होगी, हवामहल विधानसभा क्षेत्र के लिए राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 53 में 12 टेबल पर 20 राउंड में 240 ईवीएम से मतगणना होगी, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कमरा नंबर 33 में 16 टेबल पर 21 राउंड में 326 ईवीएम से मतगणना होगी। तो वहीं, राजस्थान कॉलेज में 47 टेबल पर जयपुर लोकसभा क्षेत्र के डाकमत पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट की गणना होगी।
मतगणना स्थल पर सभी प्रकोष्ठों के नियंत्रण कक्ष किये गए स्थापित:-
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थलों की सुरक्षा के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं, मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया के सफल एवं निर्बाध संपादन के लिए राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में पर्यवेक्षक कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष, नियंत्रण कक्ष/कंप्यूटर, सांख्यिकी प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, पुलिस गार्ड, डीएसओ प्रकोष्ठ, कार्मिक प्रकोष्ठ, मतगणना स्टोर, सीसीटीवी एवं कंट्रोल रूम, डाक मतपत्र प्रकोष्ठ, ईटीपीबीएस स्कैनिंग कक्ष सहित अन्य प्रकोष्ठों के लिए भी नियंत्रण कक्षों की स्थापना की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !