Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

कर्तव्य में लापरवाही पर बीकानेर सीएमएचओ एवं श्रीडूंगरगढ़ बीसीएमओ एपीओ

जयपुर:- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है। शुक्रवार को शासन सचिवालय में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दोनों अधिकारियों को एपीओ किए जाने के निर्देश दिए थे।

 

 

 

 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव के दौरे के दौरान बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहित सिंह तंवर अनुपस्थित थे। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ के बीसीएमओ डॉ. जसवंत सिंह द्वारा कर्तव्य में लापरवाही सामने आई थी।

 

 

 

Bikaner CMHO and Sridungargarh BCMO APO on negligence in duty

 

 

 

मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एपीओ करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अधिकारियों को एपीओ करते हुए उनका मुख्यालय, निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जयपुर किया है।

प्रभारी सचिवों की रिपोर्ट पर नदबई पीएमओ एपीओ एवं कोटपूतली पीएमओ को हटाया:-
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव, कोटपूतली एवं जिला प्रभावी सचिव, भरतपुर की भ्रमण रिपोर्ट के आधार पर कोटपूतली पीएमओ डॉ. सुमन यादव को हटाकर उनके स्थान पर डॉ. चैतन्य रावत को पीएमओ लगाया गया है। साथ ही, नदबई पीएमओ डॉ. मनीष चौधरी को एपीओ किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !