Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

‘इंडिया स्किल्स’ प्रतियोगिता में राजस्थान के प्रतिभागियों ने जीते 19 मेडल

जयपुर:- गत दिनों दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिता ‘इंडिया स्किल्स 2023-24’ में विभिन्न श्रेणियों में राजस्थान के प्रतिभागियों ने 19 पदक जीते है। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के सीएमडी पीसी किशन ने बताया कि ‘इंडिया स्किल्स’ के तहत राज्य स्तर पर आयोजित कौशल प्रतियोगिता के विजेता 29 प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 5 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज और 9 ‘मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ जीते।
केमिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी में पिलानी के श्रेयांश शर्मा एवं वूवन फैब्रिक डिजाइन डेवलपमेंट में जोधपुर की पारुल ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इन विजेताओं को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने कौशल प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। पीसी किशन ने बताया कि सीएनसी मिलिंग में जयपुर के विपुल महेश्वरी, हेयरड्रेसिंग में नागौर की कविता शर्मा, ज्वेलरी में जयपुर के मनीष खुदिया एवं लॉजिस्टिक्स एंड फ्रेट फॉरवर्डिंग में निष्ठा चौहान ने सिल्वर मेडल जीता है।
Rajasthan participants won 19 medals in 'India Skills' competition
इसी प्रकार ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी में चूरू जिले के लंकेश सैनी, वेब टेक्नोलॉजीज में कार्तिक प्रजापत एवं योगा में बूंदी के प्रांशु गहलोत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने बताया कि बेकरी में जयपुर की मोनिमा पुरी, क्लाउड कंप्यूटिंग में जोधपुर के दीपक गंगवानी, कुकिंग में जयपुर के जस्मीत मेहता, साइबर सिक्योरिटी में जोधपुर के कपिल इनानिया, इलेक्ट्रॉनिक्स में जोधपुर के हर्षवर्धन गहलोत, इनफॉर्मेशन नेटवर्क कैबलिंग में जयपुर के शुभम कुमावत एवं रिन्यूएबल एनर्जी में नागौर के मोहम्मद साजिद ने ‘मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ जीता।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !