Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राहुल गांधी के खिलाफ 272 रिटायर्ड अफसरों और जजों ने लिखी खुली चिट्ठी

नई दिल्ली: देश के जाने-माने 272 लोगों ने एक खुले खत में कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना की है। इन 272 लोगों में 16 जज, 14 राजदूतों सहित 123 रिटायर्ड ब्यूरोक्रैट्स, 133 सशस्त्र बलों के रिटायर्ड अधिकारी शामिल हैं। इसमें लिखा  गया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने बार-बार चुनाव आयोग पर ह*मला करते हुए कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है।

272 retired officers and judges wrote an open letter against Rahul Gandhi

इसमें लिखा गया है कि हम, सिविल सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक, इस बात पर गहरी चिंता जाहिर करते हैं कि भारत के लोकतंत्र पर बल प्रयोग से नहीं, बल्कि उसकी आधारभूत संस्थाओं के खिलाफ जहरीली बयानबाजी से ह*मला हो रहा है। कुछ राजनेता, नीतिगत विकल्प पेश करने के बजाय, अपनी नाटकीय राजनीतिक रणनीति के तहत भड़*काऊ लेकिन निराधार आरोपों का सहारा लेते हैं।

जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने की कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है, खासकर राहुल गांधी की। पहले वो सेना पर हम*ले करते हैं, फिर सुप्रीम कोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हैं और इसके बाद संसद के प्राधिकार को लेकर हं*गामा करते हैं। कुछ समय से वे चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !