Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बौंली छात्रावास में अस्तित्व की उड़ान संगठन की 28वीं कार्यशाला हुई आयोजित

सवाई माधोपुर जिले की बौंली तहसील के माड़ा योजना छात्रावास में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को लेकर संगठन अस्तित्व की उड़ान की 28वीं कार्यशाला आयोजित की गई। छात्रावास की वार्डन राजगिरीश मरमट ने बताया कि कार्यशाला का प्रारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित करके संगठन की प्रदेश अध्यक्ष अनीता मीणा कटकड़ की अध्यक्षता में किया गया। इसके बाद संगठन की विभिन्न जिलो की जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के ऊपर बालिकाओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई साथ ही बाल अपराध और किशोरावस्था में आने वाले शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों को लेकर भी जानकारी दी गई।

 

संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष बलेश पटेल पोसवाल ने बालिकाओं को बताया की किसी भी परिस्थिति में हम कैसे समस्याओं का खुद मुकाबला कर सकते हैं। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता राहुल जोरवाल ने बालिकाओं को बाल अपराध के प्रति जागरूक रहने के लिए मार्गदर्शन दिया साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष राजगिरीश मरमट ने भी बालिकाओं को माहवारी के मिथकों की जानकारी दी और माहवारी के समय क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए इसकी जानकारी दी साथ ही किसी भी संकट के समय किस प्रकार से अपराधी का सामना करना चाहिए और प्रकृति को किस प्रकार से बचाया जा सकता है।

 

28th workshop of Astitva Ki Udaan Organization held in Bonli Hostel

 

वहीं कोटा जिला अध्यक्ष रजनी गोयल ने आत्मरक्षा के ऊपर पने विचार रखें। बूंदी जिला अध्यक्ष ममता मीणा ने बालिकाओं को प्रकृति के प्रति समर्पित भाव से पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया साथ ही त्योहार और विभिन्न पर्वों पर पौधारोपण उपहार में देने के लिए जागरूक किया। सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष कविता मीणा ने बालिकाओं को पौधों के संरक्षण के बारे में जानकारी दी। संस्कारों के ऊपर और नैतिक जीवन मूल्यों के ऊपर भी बालिकाओं को जागरूक किया।

 

कोटा से आई हुई रिंकू राठौड़ और छात्रावास की कोच सलोनी मीना ने भी आत्मरक्षा के ऊपर विचार रखे। छात्रावास परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार लंबी आयु वाले लगभग 200 पौधे वितरीत किए गये और छात्रावास परिसर में लगाये गये और उधके संरक्षण कि जिम्मेदारी छात्राओं को दी। इस दौरान अनीता मीना कटकड़, राजगिरीश मरमट, बलेश पटेल पोसवाल, राहुल जोरवाल, कविता मीना, ममता मीना, सलोनी मीना, रिंकू मीना, रजनी गोयल एवं समस्त छात्रावास स्टाफ मौजूद था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !