जिले की पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे 3 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। वहीं एक चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी द्वारा अवैध बजरी के परिवहन पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा सैक्टर गंगापुर सिटी, वृताधिकारी रघुवीर प्रसाद शर्मा व थानाधिकारी थाना बामनवास नरेश कुमार पु.नि. के निर्देशन व निकटतम सुपरवीजन में 31 जुलाई की रात्रि गश्त के दौरान छिंगाराम एचसी मय जाप्ता ने गंगापुर लालसोट हाईवे पर कस्बा पिपलाई मे तीन अवैध बजरी के ट्रैक्टरों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया तथा ट्रैक्टर चालक राजकुमार पुत्र गिर्राज प्रसाद मीना निवासी भोलू का पुरा थाना बानमवास को धारा 151 सीआरपीसी मे गिरफ्तार कर लिया। खनन विभाव व परिवहन विभाग को कार्यवाही हेतु पृथक से सूचना दी गई। अवैध बजरी परिवहन के विरूद्व सतत कार्यवाही जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया