31वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ आज इंदिरा मैदान के सामने जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरेन्द्र सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर सीजेएम भी उपस्थित थे।

इस बार सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 4 फरवरी से 10 फरवरी तक “युवा शक्ति के माध्यम से परिवर्तन” की थीम पर हो रहा है।
रैली में दुपहिया वाहनों, साईकिल एवं विद्यार्थियों ने पैदल रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने, दुपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करने, सड़क पर अपनी लेन में चलने, चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूकता का संदेश दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया