Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सोमवार को भी 329 लोगों को लगाया कोरोना का टीका

कोविड-19 टीकाकरण के महाअभियान की शुरूआत 16 जनवरी को हो चुकी है। सोमवार को भी 329 लोगों को टीका लगाया गया। जिले में 4 स्थानों जिला अस्पताल सवाई माधोपुर, उप जिला अस्पताल गंगापुर सिटी, यूपीएचसी बजरिया, सीएचसी बौंली में सत्र आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि जिले में टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है, दूसरे दिन सोमवार को भी टीकाकरण किया गया और टीकाकरण के समय सभी कोविड संबंधी गाइडलाइन का पालन किया गया। उन्होंने बताया कि टीका पूर्णतया सुरक्षित है गौरतलब है कि जिले में सबसे पहला टीका मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को लगा था। मंगलवार 19 जनवरी को जिला अस्पताल सवाई माधोपुर, उप जिला अस्पताल गंगापुरसिटी, यूपीएचसी बजरिया, सीएचसी बौंली में सत्र आयोजित किए जाएंगे।

329 people vaccinated to corona vaccine on Monday in Sawai Madhopur

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कार्यरत जिला नोडल अधिकारी एम एंड ई के पद पर कार्यरत नवल किशोर अग्रवाल ने सोमवार को कोविड का टीका लगवाया। इनका 15 साल पूर्व किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। इसके बावजूद इन्होंने बड़े ही उत्साह से कोविड का टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे टीका लगवाया था और उन्हे टीका लगवाने या टीका लगने के बाद किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। वे बिल्कुल स्वस्थ और प्रसन्न महसूस कर रहे हैं। टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है और सभी को टीका जरूर लगवाया चाहिए।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !