सवाई माधोपुर जिले में कार्यरत आशाओं को आज मंगलवार को उनके कार्य का भुगतान आशासॉफ्ट के माध्यम से किया गया। जिले की 659 आशाओं को 34 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बटन दबाकर किया।

उन्होंने बताया कि सर्वाधिक भुगतान जिले के यूपीएचसी उदेइ मोड़ की आशा देवी को 32425 व यूपीएचसी हिंगोटिया की आशा सहयोगिनी हेमलता शर्मा को 25420 रुपये का भुगतान किया गया। साथ ही कुल 29 आशाएं जीरो परफोर्मिंग रहीं। आशाओं को अक्टूबर माह का भुगतान किया गया है। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया