Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिले की छह गौशालाओं को 39 लाख 79 हजार की सहायता राशि स्वीकृत

जिला गोपालन समितिए भेड निष्क्रमण, नंदी गोशाला एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में हुई।
बैठक में जिले की पात्र छह गौशालाओं को वित्तीय वर्ष 2018-19 की द्वितीय चरण की आर्थिक सहायता 61 लाख 74 हजार 720 रूपए में से जनवरी 2019 में 21 लाख 94 हजार 800 रूपए दिए गए थे। शेष राशि 39 लाख 79 हजार 920 रूपए देने का अनुमोदन किया गया। बैठक में नंदी गौशाला के लिए बहरावंडा कलां में जमीन आवंटन की गई। इस संबंध में जमीन अपर्याप्त होने के कारण इसके विस्तार के लिए चर्चा की गई।

39 lakh 79 thousand sanctioned six Gaushalas district
इसी प्रकार भेड निष्क्रमण के संबंध में जिले में स्थापित चेक पोस्ट में ईदगाह मोड गंगापुर के स्थान पर उघाडमल बालाजी पर स्थापित करने का निर्णय लिया। वहीं भेड निष्क्रमण के दौरान आने वाले भेड पालकों को राशन संबंधी परेशानी नहीं हो, इसके लिए जिला रसद अधिकारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार पशुपालन विभाग को पर्याप्त मात्रा में औषधि की उपलब्धता रखने एवं उपचार की व्यवस्था के लिए कार्मिकों की नियुक्ति रखने के निर्देश दिए। भेड निष्क्रमण की बैठक में पशुधन कल्याण एवं पर्यावरण विकास संस्थान जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष होताराम देवासी ने भेडपालकों के लिए आत्मा योजना के तहत प्रशिक्षण करवाने का आग्रह किया।
पशुक्रूरता निवारण समिति की बैठक में नगर परिषद आयुक्त को मैरिज होम के बाहर कचरा निस्तारण के लिए विशेष प्रबंध करने, डस्टबिन ओवरफ्लो नहीं हो, इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए तथा मैरिज होम संचालकों द्वारा व्यवस्था नहीं किए जाने पर पैनल्टी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में पशुक्रूरता निवारण समिति के मनोनीत होने वाले सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भारवाहक पशुओं का उपयोग गर्मी को देखते हुए दोपहर 12 से 3 बजे तक नहीं लिया जाए। इसी प्रकार जिले में एनीमल बर्थ कंट्रोल के संबंध में पशुपालन विभाग को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस संबंध में आवश्यक संसाधन एवं इससे जुडी आवश्यकताओं के प्रस्ताव पांच दिवस में भिजवाने तथा कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार, कोषाधिकारी राजेन्द्र जैन, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. अशोक गौत्तम, होताराम देवासी, डॉ.ज्योति गुप्ता, डॉ. राजेश रोशन, कृषि अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मंजू जैन सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !