Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अवैध हथकड़ एवं अवैध देशी म*दिरा का परिवहन करने पर 4 अभियोग दर्ज

जिला आबकारी अधिकारी सवाई माधोपुर रामरतन मीना के निर्देशन में सोमवार को शुष्क दिवस की पालना में आबकारी निरीक्षक रमेश चन्द मीना एवं प्रहराधिकारी आबकारी थाना हंसराज तथा आबकारी विभाग सामान्य शाखा एवं निरोधक दल द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए सीमेन्ट फैक्ट्री, खैरदा, विनोबा बस्ती में अवैध हथकड़ एवं अवैध देशी म*दिरा का परिवहन करने वाले 4 अभियोग दर्ज किए गए। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर सीमेन्ट फैक्ट्री में सुरेन्द्र कुमार डोगरा पुत्र हरिराम डोगरा से कब्जेशुदा 96 पव्वे देशी श*राब के बिना आबकारी परमिट के बिक्री करता पाये जाने पर गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया गया। वहीं अभिमन्यु कुमार मीना पुत्र रामवतार मीना से कब्जेशुदा 96 पव्वे देशी श*राब बिना आबकारी परमिट के बिक्री करता हुआ पाया गया जिसे बम्बोरी रोड़ खैरदा से गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया गया।

 

4 cases filed for transportation of illegal handcuffs and illegal desi liquor

 

इसी प्रकार रतन पुत्र बाबूलाल के कब्जे से लगभग 5 बोतल नाजयज हथकड़ शराब ले जाते हुये पाया गया जिसे बिनोबा बस्ती से गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया गया। साक्षी मीना पत्नि कुलदीप मीना अनुज्ञाधारी कम्पोजिट मदिरा दुकान शॉप नं. 10 नगर परिषद सवाई माधोपुर पर शुष्क दिवस (ड्राई डे) पर सैल्समेन बिक्री करते हुये पाये जाने के फलस्वरूप राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 58सी के तहत अभियोग दर्ज किया गया। इस दौरान सिपाही रमेशचन्द, हंसराज गुर्जर, कमल सिंह, चैनसिंह, पर्मिला, निर्मला होमगार्ड आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !