कोटा: कोटा शहर के रावतभाटा रोड स्थित नयागांव इलाके में देर रात एक मकान में उस वक्त ह*ड़कंप मच गया, जब मकान की रसोई में 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा सांप घुस आया। परिवार के लोग उसे देखकर द*हशत में आ गए और रात करीब 2 बजे स्नेक कैचर को सूचना दी गई। यह घटना नयागांव निवासी रोहित आर्य के घर की है। जानकारी के अनुसार देर रात जब उनके पिता घर लौटे और बेटे ने गेट खोला, उसी वक्त रसोई से अचानक फुफकार की आवाज आई।
जब रोहित ने अंदर झांककर देखा तो गैस चूल्हे के पास एक बड़ा ब्लैक कोबरा बैठा हुआ था। परिवार के सभी सदस्य घबराकर कमरे से बाहर भाग गए और तुरंत स्थानीय स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को सूचना दी गई। सूचना पर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे गोविंद ने बताया कि रसोई में गैस चूल्हे के पास रखा चूहे पकड़ने का पिंजरा नजर आया, जिसमें एक चूहा फंसा हुआ था। कोबरा उसी चूहे को शि*कार बनाने की कोशिश कर रहा था।
उन्होंने बताया कि यह ब्लैक कोबरा बेहद जहरीला और आक्रामक प्रजाति का था, लेकिन सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया। गोविंद शर्मा ने बताया कि सांप को पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ा दिया गया और इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी गई। उन्होंने बताया कि नयागांव क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है, जहां से अक्सर जहरीले सांप रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। समय रहते घरवालों ने सांप को देख लिया, वर्ना बड़ा हा*दसा हो सकता था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
