कृषि एवं घरेलू बिजली उपभोक्ताओं द्वारा अप्रैल एवं मई के बिलों को 31 मई से पूर्व जमा करवाने पर बिल राशि पर 5 प्रतिशत (अधिकतम 50 रूपए) की छूट आगामी माह के बिलों में समायोजित कर दी जावेगी।

अधीक्षण अभियंता जयपुर डिस्कॉम सवाई माधोपुर वी.के. अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ता अपने बिल की राशि ऑनलाइन, नेट बैंकिंग, पेटीएम, अमेजन पे, रूपे, बिजली मित्र एप, बिल डेस्क इत्यादि में जमा करा सकते है अथवा भुगतान योग्य राशि चेक सहायक अभियंता कार्यालय के केश काउंटर पर दे सकते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया