Saturday , 7 March 2026
Breaking News

53 आरएएस अधिकारियों के हुए तबादले: रिश्वत मामले में पकड़े गए अशोक सांखला को डेढ़ साल बाद मिली पोस्टिंग

राजस्थान में आचार संहिता लगने से पहले सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बदलाव किया है। राज्य सरकार ने देर रात 53 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें 27 से ज्यादा फील्ड ऑफिसर यानी उपखंड अधिकारियों को बदला है। करीब डेढ़ साल पहले अलवर कलेक्टर संग पकड़े गए आरएएस अधिकारी अशोक सांखला को भी सरकार ने पोस्टिंग दी है। सस्पेंड होने के बाद उन्हें सरकार ने बहाल करके एपीओ रखा था। आरएएस सूची के अलावा ट्रेनिंग पर चल रहे एक आईएएस अधिकारी का भी तबादला करके उपखंड अधिकारी खींवसर से हटाकर उपखंड अधिकारी किशनगढ़बांस बनाया है।

 

इस सूची के अलावा 2 आरएएस अधिकारी कमला अलारिया और संघमित्रा बरडिया को आदेशों की प्रतिक्षा यानी एपीओ रखा है। कार्मिक विभाग से जारी सूची के मुताबिक इस सूची में 27 उपखण्ड अधिकारियों के अलावा 6 एडीएम भी लगाए गए है। पिछले साल 23 अप्रैल को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइर्व बनाने वाली कंपनी से 5 लाख रुपए मंथली रिश्वत लेने के मामले में पकड़े गए आरएएस अशोक सांखला को सरकार ने डिप्टी डायरेक्टर महिला एवं बाल विकास करौली में लगाया है। रिश्वत मामले में पकड़े जाने के बाद सांखला को 67 दिन जेल में रहना पड़ा था।

 

53 RAS officers transferred in rajasthan

 

जल्द ज्वाइन करने के आदेश

तबादला होने के बाद सभी आरएएस अफसरों को तत्काल नई जगह पर जाकर जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं। विधानसभा चुनावों की आचार संहिता कभी भी लग सकती है, इसलिए सभी अफसरों को बिना समय लगाए नई पोस्ट पर जॉइन करने को कहा है।

ये है तबादला सूची

महेन्द्र कुमार खिंची निदेशक, भाषा एवं पुस्तकालय विभाग जयपुर
छोगाराम देवासी सीईओ जिला परिषद उदयपुर
रचना भाटिया अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन (सतर्कता) बीकानेर
भावना शर्मा अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम कोटा उत्तर
कैलाश चंद्र शर्मा सीईओ नाथद्वारा मंदिर मंडल
मेघराज सिंह मीणा एडीएम भरतपुर
लोकेश कुमार मीणा एडीएम चतुर्थ जयपुर
रामचन्द्र डीआईजी मुद्रांक एवं पंजीयन (सतर्कता), अजमेर
राजेश जोशी सचिव, यूआईटी उदयपुर
कृष्णपाल सिंह चौहान एडीएम, सलूम्बर
रतन कुमार सीईओ जिला परिषद गंगानगर
सोविला माथुर प्रबंधक, रविन्द्र रंगमंच, जयपुर
डॉ. प्रभा व्यास जिला रसद अधिकारी (प्रथम) जयपुर
रविन्द्र कुमार शर्मा अतिरिक्त आयुक्त एवं उप शासन सचिव पंचायती राज विभाग जयपुर
अशोक कुमार मीणा राजस्व अपील अधिकारी, हनुमानगढ़
यशपाल आहूजा आयुक्त, नगर परिषद गंगानगर
योगेश कुमार डागुर एडीएम कोटपूतली
प्रियवत सिंह चारण रजिस्ट्रार, राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर
रविन्द्र कुमार एडीएम कुचामनसिटी
प्रकाश चन्द्र रैगर उपखण्ड अधिकारी, सराडा सलूम्बर
दुर्गा शंकर मीणा सीईओ जिला परिषद प्रतापगढ़
विनोद कुमार मीणा उपखण्ड अधिकारी, कांमा (डीग)
ओम प्रभा उपायुक्त, जेडीए जयपुर
संजू पारीक उपायुक्त, नगर निगम हैरिटेज जयपुर
पंकज शर्मा उपखण्ड अधिकारी, भीनमाल जालौर
रामसिंह राजावत उपखण्ड अधिकारी, बसेड़ी धौलपुर
दिवांशु शर्मा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सिलिंग) न्यायालय कोटा
विवेक व्यास उपखण्ड अधिकारी, बायतू बालोतरा
विजेन्द्र कुमार मीणा उपखण्ड अधिकारी, दीगोद कोटा
केशव कुमार मीना उपखण्ड अधिकारी, मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर
हर्षित वर्मा उपसचिव, यूआईटी कोटा
सुनील कुमार उपखण्ड अधिकारी, साबला डूंगरपुर
सरिता मल्होत्रा सहायक कलेक्टर, टोंक
सीता शर्मा उपखण्ड अधिकारी, विजय नगर (अनूपगढ़)
सरिता आयुक्त नगर निगम, कोटा दक्षिण
मधुलिका सींवर सहायक भू-प्रबंध अधिकारी, जोधपुर
प्रमोद कुमार उपखण्ड अधिकारी, सिणधरी (बालोतरा)
सुप्रिया उपखण्ड अधिकारी, लाडनू
दिनेश कुमार मीणा उपखण्ड अधिकारी, गंगधार (झालावाड़)
ओम प्रकाश थानवी उपखण्ड अधिकारी, मांगरोल (बारां)
सोहन सिंह नरूका उपखण्ड अधिकारी, बदनोर (ब्यावर)
मनोज सोलंकी उपखण्ड अधिकारी, देसूरी पाली
दिनेश शर्मा उपखण्ड अधिकारी, सेपऊ, धौलपुर
सुमन शर्मा उपखण्ड अधिकारी, नारायणपुर (कोटपूतली-बहरोड़)
विनीता स्वामी उपखण्ड अधिकारी, बौंली, सवाई माधोपुर
राधेश्याम मीणा उपखण्ड अधिकारी, गंगापुरसिटी
डॉ. नीलम मीणा उपायुक्त नगर निगम जोधपुर दक्षिण
सिद्धार्थ सांदू उपखण्ड अधिकारी, रानी, पाली
पूनम उपखण्ड अधिकारी, खींवसर नागौर
सुनील कुमार (प्रथम) उपखण्ड अधिकारी, नागौर
कपिल कुमार कोठारी उपखण्ड अधिकारी, धरियावाद, प्रतापगढ़
भारती फूलफकर उपखण्ड अधिकारी, रायिसंह नगर, (अनूपगढ़)

 

RAS

 

Ras1

 

RAS

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !