Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अणुव्रत भवन आदर्शनगर में अनुशासन दिवस हुआ आयोजित

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी के सानिध्य में अणुव्रत भवन आदर्शनगर में अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के छठे दिन को अनुशासन दिवस के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष धर्मराज जैन ने की। साध्वीश्री के मंगल महामंत्र उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

 

सुरेखा अरविंद जैन ने मंगलाचरण के रूप में अणुव्रत गीत की प्रस्तुति दी। साध्वीश्री दर्शनप्रभाजी, निर्मल प्रभाजी व डॉ. जिनयशाजी ने अनुशासन की प्रेरणा देने वाली सुमधुर गीतिका की प्रस्तुति दी। साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी ने इस अवसर पर अपने प्रेरक उदबोधन में कहा कि अनुशासन जीवन का मूल मंत्र है।

 

Discipline day was organized in Anuvrat Bhavan Adarshnagar

 

इसके अभाव में सर्वांगीण विकास की कल्पना निरर्थक है। अनुशासित व्यक्ति अपनी मंजिल को सहजता से प्राप्त कर लेता है। भगवान महावीर ने स्वयं पर अनुशासन को श्रेष्ठ बतलाया है। शरीर, वाणी, मन, इंद्रिय और संवेगो पर नियंत्रण से अनुशासन सुगम बन जाता है।

 

शिक्षानगरी कोटा में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आत्मनियंत्रण प्रशिक्षण की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए अनुशासन की उद्देश्यपूर्ण अभिव्यक्ति दी गई। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष घनश्याम जैन व पूर्व अध्यक्ष रतन लाल जैन मंत्री ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता धर्मराज जैन का परंपरागत तरीके से अभिनंदन किया। विशिष्ट लोक अभियोजक अनिल जैन एडवोकेट ने भी इस अवसर पर भावों की अभिव्यक्ति दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !