खंडार थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी अमरेश सिंह ने मय जाप्ता द्वारा शनिवार को गश्त के दौरान जूगल किशोर उर्फ जुगल पुत्र भरत लाल, महेश पुत्र प्रहलाद निवासीयान खण्डार, राकेश पुत्र सुरेश निवासी सरोड़ा थाना मानपुर जिला श्योपुर एमपी, बनवारी पुत्र प्रहलाद, अर्जुन पुत्र श्योबक्श और महेश पुत्र अर्जुन निवासीयान मुकन्दपुरा थाना खण्डार जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

जिन्हें न्यायालय में पेश किया जावेगा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी अमरेश सिंह, अमर सिंह एएसआई, किशन लाल कांस्टेबल एवं महेन्द्र कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया