घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यवसायिक उपयोग पर 6 सिलेण्डर किए जब्त

जिला रसद अधिकारी हर्षित वर्मा के निर्देशानुसार प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानचंद, प्रवर्तन निरीक्षक मुनेश कुमार मीणा एवं प्रवर्तन निरीक्षक वंदना मीना ने आज बुधवार को चौथ का बरवाड़ा में घरेलू गैस के दुरुपयोग करने एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अवैध भण्डारण, अवैध रूप से रिफिलिंग करने तथा वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं करने के कारण मौके से जितेन्द्र महावर पुत्र रामदयाल महावर के कब्जे से संयुक्त जांच दल के सदस्यों ने 6 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर उषा गैस सर्विस चौथ का बरवाड़ा के प्रबंधक के सुपुर्द किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया