सवाई माधोपुर जिले की ग्राम पंचायत सूरवाल में नो मोर पैन ग्रुप के द्वारा राजीव गांधी सेवा केन्द्र में एक स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ग्रुप मीडिया प्रभारी राजेश मुराडिया ने बताया कि शिविर का सुभारंभ सूरवाल सरपंच के द्वारा फीता काट कर किया गया।

जिसमें युवाओं ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। जिसमें से 45 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को ग्रुप कि तरफ से प्रशस्ति पत्र, दीवार घड़ी एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
रक्त का संग्रहण सवाई माधोपुर महादेवी ब्लड बैंक की टीम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरपंच अबरार अहमद, नमोनारायण मीना, रक्तदान ग्रुप के सदस्य पिंटू सिंह मीणा, शाहरुख खान, फिरोज खान, सोनू यादव, मुकेश यादव, जितेंद्र एवं हाशिम शेख मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया