Saturday , 7 March 2026
Breaking News

67वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित

17 वर्षीय कबड्डी में बहरावंडा खुर्द की छात्रा टीम रही विजेता

बहरावंडा खुर्द कस्बे स्थित जिला स्तरीय 67वीं खेलकूद 5 दिवसीय प्रतियोगिता का गत मंगलवार को खंडार विधायक अशोक बैरवा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरावंडा खुर्द में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष रामराज चौधरी, हुकम चंद सैनी ने विद्यालय में मौजूद टीमों को शपथ दिलाई गई। वहीं 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। वहीं जिला स्तरीय टूर्नामेंट में 12 टीम में बहरावंडा खुर्द पहुंची। जिसमें 17 वर्षीय खेलों में कबड्डी (छात्रा) सेपक टकरा ( छात्र-छात्रा), रोड़ साइकिलिंग, रोलर स्केटिंग (छात्र-छात्रा) आयोजित किए जाएंगे। दूसरी और 19 खेलों में कबड्डी (छात्रा) सेपक टकरा, (छात्र-छात्रा) रोड़ साइकिलिंग, रोलर स्केटिंग (छात्र-छात्रा) खेल आयोजित किए जाएंगे।
विद्यालय के स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षक कालूराम मीणा, रघुवीर शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दशहरा मैदान में 4 टीमों के मध्यम खेलों का आयोजन किया गया।

 

67th district level 17 and 19 year old sports competition was organized

 

आयोजित खेलों में 19 वर्षीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता में प्रथम पारी में राउमावि रोडावद और न्यू विन पब्लिक स्कूल आलनपुर की छात्राओं के मध्य मैच आयोजित हुआ। जिसमें छात्रा टीम रोडावद विजेता रही। द्वितीय पारी में मलारना चौड़ व बहरावंडा खुर्द की छात्राओं ने कबड्डी टीम में भाग लिया गया। वहीं बहरावंडा खुर्द छात्रा टीम को 7 अंक से हराकर मलारना चौड़ छात्रा टीम मैच में विजेता रही। 17 वर्षीय छात्रा कबड्डी में प्रथम पारी में राउमावि खटूपूरा व रामपुरा के मध्य खेल आयोजित हुआ। जिसमें खटुपूरा टीम विजेता रही। द्वितीय पारी में राउमावि बहरावंडा खुर्द व लहसोड़ा के मध्य छात्रा मैच कबड्डी में बहरावंडा खूर्द को 7 अंकों से विजय प्राप्त हुई। आयोजित प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बहरावंडा खुर्द प्रधानाचार्य हितेंद्र जैन, आरिफ खान, रामेश्वर मीणा, श्याम सिंह चौधरी, दिनेश सैनी, यश वशिष्ठ राममूर्ति, संतोष चौधरी, श्वेता चौधरी, पूजा चौधरी, कोमल सैनी, पायल सेन, अक्षिता चौधरी, रजनी प्रजापत सहित छात्र-छात्राएं अध्यापक सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !