राजस्थान सरकार , गृह (ग्रुप 7) विभाग के आदेश क्रमांक 7 (1) गृह-7/2021 दिनांक 23.05.2021 द्वारा कोरोना की दूसरी लहर को नियन्त्रित करने एंव चैन को तोड़ने हेतु दिनांक 24 मई से दिनांक 08 जून तक के लिए प्रदेश में त्रिस्तरीय जन अनुशासन लाॅकडाउन के आदेश की निरन्तरता में लागू किए लाॅकडाउन के अनुक्रम में लाॅकडाउन के नियमों की पालना हेतु पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में आज मंगलवार को जिले के पुलिस उपअधीक्षक एंव थानाधिकारीयों द्वारा लोगो को कोविड-19 के सम्बंध में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया एवं लाॅकडाउन के नियमों की पालना हेतु समझाईश की गई है ।

पुलिस द्वारा जिले में आज मंगलवार को मास्क नहीं पहनने पर 4, सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 16, सार्वजनिक दूरी का उल्लघंन करने पर 671 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है व इसी के साथ 102 दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों की एमवीएक्ट के तहत जब्ती व चालान की कार्यवाही की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया