Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बीपीसीएल की पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर मुख्य सरगना सहित 7 गिरफ्तार

जिले की पुलिस ने रवांजना डूंगर थाना अन्तर्गत सवाईगंज में बीपीसीएल पाइपलाइन से तेल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य सरगना सहित 7 बदमाशों का गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि राजस्थान के झालावाड़, कोटा, बून्दी, टोंक, सवाई माधोपुर और भरतपुर होते हुए नई दिल्ली तक पाइपलाइन जाती है। जिले की पुलिस द्वारा सार्थक प्रयास के बाद जिले की सवाई माधोपुर तहसील के ग्राम कुस्तला सवाईगंज में पाइपलाइन से चोरी होने का पता चला। इस पाइपलाइन से करीब 5000 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ चोरी हो चुका बताया। इस पर प्रकरण संख्या 253/2022 धारा 379, 285 ता.हि., 15(2)(3)(4),16 पेट्रोलियम पाइपलाइन हेतू जमीन उपयोगकर्ता अधिकार संपादन सुधार अधिनियम 2011 के तहत थाना रवांजना डूंगर सवाई माधोपुर में मामला दर्ज कर अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए।

 

 

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की गम्भीरता को देखते हुए महानिरीक्षक पुलिस, रेंज भरतपुर गौरव श्रीवास्तव के द्वारा घटना के खुलासे हेतु दिये गये मार्गदर्शन व निर्देशों की पालना में पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। एमओबी, एफएसएल एवं सायबर टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा के निकटतम सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी वृताधिकारी ग्रामीण अनिल डोरिया के नेतृत्व में थानाधिकारी पूरण सिंह एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मिलित कर कई टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा इस प्रकार के अपराधों में लिप्त अपराधियों को सूचीबद्व कर उन अपराधियों की वर्तमान स्थिति एवं इस अपराध में लिप्त होने के संबंध जांच की गई।

 

 

एक टीम द्वारा शहर सवाई माधोपुर के सीसीटीवी कैमरा एवं टोल बूथ हाईवे के कैमरा रिकार्डिग को चैक किया गया। एक टीम द्वारा आस पास के दूकान, मकान, खेत मालिकों से पूछताछ कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं चोरी की इस वारदात में लिप्त अपराधियों के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया गया। सायबर टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अजीत सहायक उपनिरीक्षक के तकनीकी अनुसंधान एवं मुखबिर की पुख्ता सूचना से जानकारी मिली की रामलाल पुत्र नन्दा गुर्जर निवासी नेहडी की झोंपडी थाना बसौली (हिण्डोली) जिला बूंदी की गैंग द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

 

7 arrested including the main gangster by gang that stole oil from BPCL's pipelinein sawai madhopur

 

इस गैंग के बारे में पूर्ण जानकारी एकत्रित की गई एवं गैंग के सदस्यों के नाम पता कर उनको चिन्ह्ति किया। चिन्ह्ति किए गये सदस्यों के बारे में मुखबिर एवं तकनीकी अनुसंधान से सूचना मिली की मुख्य सरगना रामलाल अपने साथियों के साथ इन्द्रगढ़ जिला बून्दी में सवाई माधोपुर रोड़ पर टाॅल के आगे किसी ढांबे पर खडे़ हैं, इस सूचना पर थानाधिकारी पूरण सिंह के नेतृत्व में एक टीम भेजी गई एवं गैंग के कुछ सदस्य उनियारा के पास मिलने की सूचना़ होने पर एक अन्य टीम को थानाधिकारी टीनू सोगरवाल के नेतृत्व में भेजा गया। दोनो टीमों ने सार्थक प्रयास कर इन सभी बदमाशों को राउंड अप कर थाने पर लाकर पेश किया। पूछताछ में आरोपियों ने बीपीसीएल की पाइपलाइन से तेल चोरी की वारदात को करना स्वीकार किया है।

 

 

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के पुलिस ने मामले में रामलाल पुत्र नन्दा गुर्जर निवासी नेहडी की झोंपडी थाना बसौली (हिण्डोली) जिला बूंदी, सीताराम पुत्र छोटूलाल मीना निवासी खेमा का खेड़ा थाना सकरगढ़ जिला भीलवाड़ा, शैतान पुत्र मांगीलाल गुर्जर निवासी नेहडी थाना बसौली (हिण्डोली) जिला बूंदी, मुकेश पुत्र सुखदेव गुर्जर निवासी हिण्डोली, सियाराम पुत्र श्रवण माली, राजेन्द्र पुत्र बरदीलाल माली निवासी अमरतीया थाना हिण्डोली जिला बूंदी, देवीलाल पुत्र नारायण माली निवासी भगौनिया थाना सामगढ़ जिला मन्दसोर मध्यप्रदेश हाल निवासी रवांजना चौड़ हाल सिक्योरिटी गार्ड अग्रसेन आईटीआई सवाईगंज मोड़ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी रामलाल गूर्जर ने एक सितम्बर को मुकेश गुर्जर के साथ मिलकर बीपीसीएल पाइपलाइन से तेल चोरी की साजिश रची।

 

 

रामलाल गूर्जर ने पाइपलाइन जहां – जहां से गुजरती है उसकी पूर्ण जानकारी की। गत 5 सितम्बर को अपने साथियों के साथ मिलकर अग्र्सेन आईटीआई के पीछ सवाईगंज से गुजरने वाली लाइन में वाॅल फिंटींग कर पाइपलाइन को पन्चर किया गया। इसके लिए शैतान गूर्जर, सियाराम, राजेन्द्र, सीताराम ने खुदाई की तथा वाॅल फिटींग का काम रामलाल गूर्जर, महेश राणा व दीपक तीनों ने मिलकर किया। इस दौरान शैतान गूर्जर व देवीलाल ने निगरानी रखी। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि गत 13 सितम्बर को इन लोगों ने पानी भरने वाले टैंकर को ट्रैक्टर से जोड़कर उसमें डीजल भरकर ले जाने का कार्य प्रारम्भ किया।

 

Ranthambore Honda Diwali Offer Free 750 Helmet With Low Down Payment & Lucky Draw in sawai madhopur

 

शैतान गूर्जर व रमेश उर्फ अमेटिया के द्वारा चोरी के तेल से भरे टैंकर हिण्डोली ले जाकर रामलाल के साथ साजिश में साथी मुकेश गूर्जर के सुपुर्द कर दिये जाते थे। एक दो बार मुकेश गूर्जर चोरी के तेल से भरे टैंकर अपने साथ लेकर हिण्डौली गया। तब से कुल 6 टैंकर डीजल से भर कर ले गये थे। करीब 20000 लीटर डीजल चोरी किया था। जो मुकेश गूर्जर के द्वारा हिण्डौली में बेचना बताया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेट्रोलियम पाइपलाइन से तेल चोरी के मुख्य सरगना रामलाल गूर्जर के खिलाफ थाना सौंप जिला टोंक में पाइपलाइन से तेल चोरी के दो मामले दर्ज कर न्यायालय में विचाराधीन हैं।

 

जिला कोटा मे बीपीसीएल पाइपलाइन से तेल चोरी का प्लान था। पूछताछ के दौरान रामलाल गूर्जर ने बताया कि दिवाली के आस पास थाना कौथून व देवली के मध्य जाने वाली तेल पाइपलाइन में तेल चोरी करने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए रामलाल व इस गैंग के सदस्यों ने चोरी किये जाने वाले स्थान को चिन्हित कर पूर्ण रैकी कर ली थी और पाइपलाइन के पास खुदाई का काम प्रारम्भ कर दिया था। लेकिन घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के संबंध में पुलिस द्वारा गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

 

 

पेट्रोलियम पाइपलाइन से तेल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में वृताधिकारी अनील डोरिया अनुसंधान अधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपूर, पूरण सिंह थानाधिकारी थाना रवांजना डूंगर, टीनू सोगरवाल थानाधिकारी चौथ का बरवाड़ा, अजीत मोगा सहायक उपनिरीक्षक सायबर सेल, जुगल किशोर सहायक उपनिरीक्षक के अलावा हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, फकरूद्दीन, कांस्टेबल विजय सिंह थाना मानटाउन, कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल मोरपाल, कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल शीशराम, कांस्टेबल सायबर सेल राजकुमार, कांस्टेबल बसराम एवं कांस्टेबल लख्मीचन्द थाना सदर गंगापुर सिटी शामिल रहे।

 

 

होंडा बाइक का दिवाली ऑफर

होंडा की सवारी, शाही सवारी

सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के डेटा अनुसार – होंडा भारत की नंबर वन टू व्हीलर्स सेलिंग कंपनी

होंडा स्कूटर एक्टिवा भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला दो पहिया वाहन

होंडा शाइन भारत की नंबर वन सेलिंग 125cc बाइक

होंडा की विशेषता 2.5 लीटर पेट्रोल रखने की बाध्यता से पाएं मुक्ति

वाहन चोरी होने की टेंशन 0%

होंडा के प्रत्येक वाहन की खरीद पर पाएं लाखों के निश्चित उपहार व लकी ड्रॉ भी

प्रत्येक बाइक व स्कूटर पर ₹1000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर I ₹750 का हेलमेट फ्री

त्योहारों की शाइन, रणथंभौर होंडा के साथ

अधिकृत विक्रेता – रणथंभौर होंडा एसोसिएट MAIN डीलरशिप, मंडी रोड़ SBI बैंक के पास सवाई माधोपुर

मोबाइल न.- +917412855001, +917412855002 +917412855003, +917023939393

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !