राजस्थान में 7 न्यायिक अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें तनवीर चौधरी को जिला एवं सेशन न्यायाधीश हनुमानगढ़ लगाया गया है। गिरीश कुमार ओझा को जज स्पेशल कोर्ट पोक्सो केसेज कोर्ट-1 भरतपुर लगाया गया है। हिमांकनी गौड़ को जज स्पेशल कोर्ट पोक्सो केसेज कोर्ट-4 अलवर, महेश पुनेथा को विशेष सचिव विधि (लिटिगेशन)-CUM-ज्वॉइंट एलआर, विधि विभाग जयपुर और योगेश शर्मा को विशेष सचिव विधि (लॉ एंड ज्वॉइंट एलआर) विधि विभाग जयपुर लगाया गया है।

सुरेंद्र पुरोहित को विशेष सचिव विधि (विधि रचना) विधि विभाग जयपुर और मेघना जैन विशेष सचिव विधि (ड्राफ्टिंग) विधि विभाग जयपुर लगाया गया है। हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल प्रमिल कुमार माथुर ने आदेश जारी किए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया