Saturday , 5 September 2026
Breaking News

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 के लिए 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दो अभिनेत्रियों को साझा रूप से दिया गया है। तमील फिल्म तिरुचित्रम्बलम के लिए नित्या मेनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। यह फिल्म वर्ष 2022 में रिलीज हुई थे।
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता धनुष दिखाई दिए थे। गुजराती फिल्म कक्ष एक्सप्रेस के लिए मानसी पारेख को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। इसी प्रकार कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी को उनकी फिल्म कांतारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। कार्तिकेय-2 फिल्म को बेस्ट तेलुगू फिल्म ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है।
70th National Film Awards announced
पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1 बेस्ट तमिल फिल्म ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है। केजीएफ चैप्टर-2 को बेस्ट कन्नड़ फिल्म ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है। मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगार की फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया है। ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 फिल्म के गानों के लिए संगीतकार प्रीतम को बेस्ट संगीत निर्देशक (गानों के लिए) का पुरस्कार दिया गया है।
इसी प्रकार तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1 के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए ए आर रहमान को बेस्ट संगीत निर्देशक का पुरस्कार दिया गया है। अरिजीत सिंह को फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 में गाए गए उनके गाने केसरिया के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार दिया गया है। निर्देशक सूरज बड़जतिया को उनकी फिल्म उंचाई के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड दिया गया है। मलयालम फिल्म आट्टम को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !