हर्षोल्लास के साथ मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस

जिले भर में 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व देश का 74वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करते हुए विशेष सांस्कृतिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हुआ। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने देशभक्ति के संदेशों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा झण्ड लहराया गया। कई लोगों ने अपने घरों पर भी तिरंगा फहराया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया