Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पाली में सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, 3 डिब्बे पलटे, 24 लोग हुए घायल

पाली जिले में जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच सोमवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे सूर्यनगरी सुफरफास्ट ट्रेन पटरी से नीचे उतर गई। हादसे में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। ट्रेन के 3 डिब्बे पलट गए, जबकि 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना में 24 यात्री घायल हुए हैं, इसमें चार स्काउट विद्यार्थी शामिल हैं। सूचना मिलने पर रेलवे, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार सूर्यनगरी एक्सप्रेस बांद्रा (मुंबई) से जोधपुर जा रही थी। ट्रेन रात 2 बजकर 48 मिनट पर मारवाड़ जंक्शन पर पहुंची थी। इसके बाद यहां से 3 बजकर 9 मिनट पर पाली के लिए रवाना हुई। इसी बीच बोमादरा गांव के पास सूर्यनगरी सुफरफास्ट ट्रेन पटरी से नीचे उतर गई। ट्रेन के एस-3 से एस-5 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। हादसे में घायल हुए यात्रियों में एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

 

8 coaches of Suryanagari Express derailed, 3 overturned in Pali rajasthan

 

घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं तुरंत मौके पर राहत और बचाव शुरू किया गया। ट्रेन में कुल 26 डिब्बे थे। एक यात्री ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन से रवाना होने के 5 मिनट के अंदर ट्रेन के कंपन की आवाज सुनाई दी और 2-3 मिनट के बाद ट्रेन रुक गई। हम नीचे उतरे और देखा कि कम से कम 8 स्लीपर क्लास के डिब्बे पटरी से नीचे उतरे हुए थे। 15-20 के मिनट अंदर एंबुलेंस आ गई।

रेलवे ने घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर किए जारी
घटना के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। इसमें जोधपुर के लिए लोग 0291-2654979 (1072), 0291-2654993, 0291-2624125, 0291-2431646 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, पाली के लोग 0293-2250324 पर संपर्क कर सकते हैं। यात्री और उनके परिजन किसी भी जानकारी के लिए- 138 और 1072- पर भी संपर्क कर सकते हैं।  इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर रूट की 12 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !