Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बंधावल बामनवास से अपहृत बालिका को पुलिस ने मुरादाबाद से किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

अपहृत बालिका को पुलिस ने 3 माह बाद किया दस्तयाब, आरोपी को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

 

बामनवास थाना पुलिस ने बंधावल गांव से अपहरण हुई नाबालिग बालिका को दस्तयाब करके एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी निविराज सिंह निवासी निवासी भरतपुर को मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल एक्सपर्ट अजीत मोंगा की विशेष भूमिका रही। पुलिस के अनुसार बामनवास के बंधावल गांव से अपहरण हुई बालिका की मां ने अपनी पुत्री का गत 29 सितंबर 2022 को अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर बामनवास पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहृता नाबालिग को दस्तयाब करने व अज्ञात आरोपी की सुरागसी एवं पतारसी के लिए सार्थक प्रयास किए गए।

 

सवाई माधोपुर एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने घटना की गंभीरता को देखते हुए गंगापुर सिटी एएसपी प्रकाश चंद के निकटतम सुपरविजन में वृत्ताधिकारी बामनवास तेजकुमार पाठक और थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने नाबालिग बालिका के मोबाइल कॉल डिटेल के विश्लेषण के आधार पर अज्ञात आरोपी को निविराज सिंह निवासी भरतपुर के रूप में चिन्हित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपहृता व संदिग्ध आरोपी निविराज सिंह की तलाश सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, जयपुर, आगरा, मथुरा (यूपी), ग्वालियर (एमपी) बैंगलोर, चंडीगढ़, फरीदाबाद और नई दिल्ली में संभावित स्थानों पर अपहृता व आरोपी की दस्तयाबी के सार्थक प्रयास किए गए।

 

Police recovered the kidnapped girl from Bandhawal Bamanwas from Moradabad, accused arrested

 

मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों द्वारा काफी दिन तक जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर कलेक्ट्री के समक्ष धरना प्रदर्शन किया था। वहीं राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दायर की हुई है। बामनवास थानाधिकारी बृजेश मीना के नेतृत्व गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा व साइबर सेल अजीत मोंगा के द्वारा किए गए तकनीकी अनुसंधान से नाबालिग अपहृता व आरोपी निविराज सिंह पुत्र भीमसैन निवासी भवनपुरा रुदावल जिला भरतपुर को मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी बृजेश मीना, सहायक उपनिरीक्षक साइबर सेल एक्सपर्ट अजीत मोंगा, सहायक उपनिरीक्षक राजेश सिंह, हेड कांस्टेबल उदई मोड़ राजेश खन्ना, कांस्टेबल वीरेंद्र, कांस्टेबल मोनू धाकड़, महिला कांस्टेबल अंकुश एवं कांस्टेबल महेंद्र जाखड़ आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !