राजस्थान सरकार, गृह (ग्रुप 7) विभाग के आदेश क्रमांक 7 (1) गृह-7/2021 दिनांक 06.05.2021 द्वारा कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने एंव चैन को तोड़ने हेतु 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक के लिये प्रदेश में महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा के आदेश की निरन्तरता में लागू किए लाॅकडाउन के अनुक्रम में लाॅकडाउन के नियमों की पालना हेतु पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में आज सोमवार को जिले के पुलिस उप अधीक्षक एंव थानाधिकारीगणों द्वारा लोगों को कोविड-19 के सम्बंध में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया एवं लाॅकडाउन के नियमों की पालना हेतु समझाइश की गई।

पुलिस द्वारा जिले में आज सोमवार को मास्क नहीं पहनने पर 10, सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 23, सार्वजनिक दूरी का उल्लघंन करने पर 783 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। इसके साथ 102 दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों की एमवीएक्ट के तहत जब्ती व चालान की कार्यवाही की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया