Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले भर में मनाया 8वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

सवाई माधोपुर जिले में आज 21 जून मंगलवार को 8वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस  मनाया गया। जिले के सरकारी कार्यालयों व विभिन्न स्कूलों में योग किया गया। पुलिस लाइन ग्राउंड सवाई माधोपुर पर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला  व जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इसी प्रकार राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अतुल कुमार सक्सेना जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में 8वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतुल कुमार सक्सेना जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर ने कार्यकम में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं अन्य आमजन को बताया कि 8वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर ह्यूमिनिटी” रखी गई है। शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। योग शरीर में आंतरिक अंग मजबूत, अस्थमा-मधुमेह-दिल संबंधी बीमारियों का इलाज करता है तथा त्वचा के चमकने, शक्ति और सहनशक्ति को बढ़ाने, एकाग्रता में सुधार, चिता-तनाव व अवसाद पर काबू पाने के लिए मन शांत रखता है।
8th International Yoga Day celebrated in sawai madhopur
इसी प्रकार स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल में संचालित सर्वोदय उच्च प्राथमिक विद्यालय मलारना चौड़ में शिक्षार्थियों ने योग किया। जिसमें शारीरिक शिक्षक द्वारा योग का महत्व और सामान्य जानकारी दी गई। योग आचार्य द्वारा छात्रों को योग करवाया गया। आचार्य सर्वमित्र ने बताया कि वैदिक गुरुकुल में नियमित रूप से प्रतिदिन प्रातः काल योग क्रिया करवाई जाती है और योग के बारे में विस्तृत रूप से बताया जाता है। इसी प्रकार जिले में आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग सत्रों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के समस्त ब्लॉकों के अंतर्गत संचालित हेल्थ वैलनेस सेंटर्स पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्रों का आयोजन कर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया गया साथ ही योग के महत्व के बारे में आमजन को बताया गया। वेलनेस सेंटरों पर आमजन की डायबिटीज व बीपी की नि:शुल्क जाँच की गई।
इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटूपुरा के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवचरण मीणा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। योग शिक्षक भागचंद सैनी ने योग का महत्व बताते हुए स्वास्थ्य के लिए योग, प्राणायाम एवं व्यायाम रोजाना प्रतिदिन प्रातः काल करना चाहिए। भागचंद सैनी ने शिविर में आए हुए शिक्षकों एवं ग्रामीणों को योग एवं प्राणायाम करवाया।
इसी प्रकार शहर, ठठेरा कुण्ड स्थित कैलाशनाथ द्विवेदी आदर्श विद्या मन्दिर, सवाई माधोपुर में 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार जैन के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर हेमलता दीदी के दिशा निर्देशन में उपस्थित 174 नन्हें-मुन्हें भैया/बहिनों ने विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म योग करके करो योग, रहो निरोग का संदेश दिया। इसी प्रकार स्टेप बाय स्टेप स्कूल दशहरा मैदान सवाई माधोपुर मे बच्चों ने विद्यालय के निदेशक अरविंद सिंहल के साथ योग कर योग दिवस मनाया।
इसी प्रकार आचार्य नानेश शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, कुस्तला सवाई माधोपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डा. निधि जैन ने बताया कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगो बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संन्तुलन बना रहता है यही कारण हैं कि योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाया जा सकता है। इसी प्रकार देखरेख एवं संरक्षण वाले बच्चों के संचालित मर्सी आश्रय गृह में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्था के स्टाफ ने बच्चों के साथ योग एवं प्राणायाम किया। इसी प्रकार राजकीय पुस्तकालय शहर सवाई माधोपुर में पुस्तकालय अध्यक्ष पवन कुमार के सानिध्य में योग प्रशिक्षक घनश्याम जैन द्वारा पाठकों को योग करवाया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !