Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिले में आज मिले 9 नए कोरोना पॉजिटिव, 45 हुए रिकवर

लॉकडाउन एवं गाइडलाइन की सफल पालना, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के कुशल नेतृत्व में प्रशासन की मुस्तैदी एवं हैल्थ वर्कर्स के समर्पण और मेहनत तथा आमजन द्वारा अनुशासन दिखाए जाने से जिले में लगभग एक पखवाड़े से कोरोना का ग्राफ लगातार गिरा है। पॉजिटिव रेट लगातार कम हुई है तथा रिकवर होने वालों की संख्या पॉजिटिव की संख्या से काफी अधिक आ रही है। जिससे अस्पतालों में कोरोना के लिए रिजर्व अधिकांश बेड खाली हो चुके है और अनेकों मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे है। कोरोना के ग्राफ गिरने से चिकित्सा संस्थानों में मरीजों का दबाव कम हो गया है, वहीं आमजन में भी सकारात्मक माहौल है। आज सोमवार को जिले में कोरोना एक्टिव रोगियों की संख्या घटकर 181 रह गई है। सोमवार को 355 सैम्पलों की जांच में मात्र 9 पॉजिटिव मिले जो जांच किए गए कुल सैम्पल का 2.54 प्रतिशत ही है। ब्लॉकवाइज देखें तो सोमवार को सवाईमाधोपुर में 5, गंगापुर 1, खंडार 1, और बौंली में 2 पॉजिटिव मिले। सोमवार को कोरोना से एक डेथ भी दर्ज की गई। सोमवार को जहां 9 पाॉजिटिव मिलें, वहीं इससे पांच गुणा 45 रिकवर हो गए। सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की 700 से अधिक टीमों ने जिलेभर में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की, इनमें से खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले लोगों को दवा किट दी गई और इनकी सूची नजदीकी प्राथमिक व सामुदायिक केन्द्र प्रभारी को दी ताकि इनके स्वास्थ्य का निरन्तर फीडबैक लिया जा सके।

9 new corona positives found, 45 recovered in sawai madhopur today

सोमवार को जिला अस्पताल में कोरोना के भर्ती मरीजों की संख्या केवल 27 और उप जिला अस्पताल गंगापुर में भर्ती मरीज 15 रह गए। कोरोना के लिए एक माह पूर्व जिला अस्पताल में अतिरिक्त लगाए गए बेड भी अब सामान्य बीमारियों के मरीजों के लिए काम में लिए जाने लगे है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कोरोना संक्रमण रोकथाम में लगातार सफलता मिलने पर सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स का हौसला बढ़ाते हुए आमजन से अपील की है कि अभी सतर्क रहने की आवश्यकता है, ऐसा न सोचे कि केस कम हो गए तो कोरोना चला गया है, अभी कोरोना गया नही है। पूरी सावधानी बरतें। राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना करे और अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !