Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस पर 91 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

सवाई माधोपुर के 261 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग तथा फर्स्ट लॉफ अस्पताल के सौजन्य से रक्तदान शिविर का फर्स्ट लॉफ अस्पताल के भू-तल पर आयोजन हुआ। जिसका शुभारम्भ कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने शनिवार को किया।

 

 

उन्होंने रक्तदान को मानव हित में किए जाने वाले महादान की संज्ञा देते हुए सभी से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। ताकि दुर्घटना एवं अन्य रोगों से ग्रसित मरीजों को इसका लाभ मिल सकें। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका ने रक्तदान को सामाजिक एवं चिकित्सकीय आवश्यकता बताते हुए इस परोपकारी एवं पूण्य कार्य में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान हेतु प्रेतिर किया।

 

 

 

91 blood warriors donated blood on Sawai Madhopur foundation day

 

 

 

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह सहित चिकित्सक एवं रक्तवीर उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रथम रक्त वीर लोकेन्द्र को हेलमेट, मफलर एवं दस्ताने देकर हौंसला अफजाई की। इस अवसर पर 22वीं बार रक्तदान कर रहे रक्तवीर सावन शर्मा ने अपनी शिक्षिका पत्नी सुनिता शर्मा एवं पुत्र कौशल शर्मा के साथ रक्तदान किया।

 

 

 

वहीं टोंक, छाण चौकी के हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह ने भी रक्तदान कर लोगों को मानव हित में रक्तदान हेतु प्रेरित किया। अस्पताल संचालक डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि उन्होंने स्वयं रक्तदान कर रक्तदान की महत्ता के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. अतुल जैन, पांच दम्पत्तियों सहित कुल 91 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानव जीवन को बचाने की मुहीम में अपना योगदान दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !