प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में गत 10 दिन में जिले में 910 आवास निर्माण पूर्ण हुए हैं। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने 10 दिन पूर्ण सभी बीडीओ को इस योजना में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये थे।

जिला कलेक्टर ने अब निर्देश दिये हैं कि पहली किश्त मिलने के बावूजद काम शुरू नहीं करवाने वाले लाभार्थी के घर तथा सार्वजनिक स्थानों पर वसूली के नोटिस चस्पा करें तथा इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करें या राशि जमा नहीं करवाएं तो कानूनी कार्रवाई करें। आवास पूर्ण होते ही जियो टैगिंग करवाएं तथा तीसरी किश्त जारी करें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया