नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइन ने मौजूदा हालात में रिफंड, बुकिंग कैंसलेशन या रीशेड्यूल को लेकर एक पोस्ट किया है। इंडिगो ने एक्स पर लिखा है कि हाल की घटनाओं को देखते हुए, आपके कैंसलेशन के सभी रिफंड खुद ब खुद आपके मूल भुगतान मोड में प्रोसेस हो जाएंगे। हम 5 दिसंबर 2025 और 15 दिसंबर 2025 के बीच यात्रा के लिए आपकी बुकिंग के सभी कैंसलेशन/रीशेड्यूल पर पूरी छूट देंगे।
इससे पहले, मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (नागर विमानन मंत्रालय) ने इंडिगो को यात्रियों को पेंडिंग रिफंड बिना किसी देरी के देने का निर्देश दिया था। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सभी कैंसल या प्रभावित उड़ानों के लिए रिफ़ंड प्रक्रिया रविवार, 7 दिसंबर 2025 को रात 8:00 बजे तक पूरी हो जानी चाहिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
